
राजस्थान पत्रिका कोटा संस्करण का 36वां स्थापना दिवस : पत्रिका सामाजिक सरोकारों के कार्यों में हमेशा अग्रणी
बूंदी. राजस्थान पत्रिका के कोटा संस्करण के 36वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को जिलेभर में विविध आयोजन हुए। स्कूली बच्चों को पाठ्यसामग्री, तो मूकबधिर बच्चों को भोजन के पैकेट बांटे। स्कूलों में खेलों का आयोजन किया गया। लोगों को गन्ने का रस पिलाया। कार्यक्रमों का यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। इन आयोजनों में सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक दलों, जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बढ़ चढकऱ हिस्सा लिया।
5 हजार लोगों को पिलाया 7 क्विंटल गन्ने का रस
बूंदी. पत्रिका स्थापना दिवस पर बूंदी के माटूंदा चौराहे पर 5 हजार लोगों को 7 क्विंटल गन्ने से निकला रस पिलाया। शुरुआत बूंदी नगर परिषद सभापति मधु नुवाल व अरबन बैंक के चेयरमैन सत्येश शर्मा ने की।
रस की व्यवस्था शिलोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन ने की। अतिथियों ने इस मौके पर कहा कि पत्रिका सामाजिक सरोकारों के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहा है। रस पिलाने का सिलसिला दोपहर 12 बजे शुरू किया जो अनवरत शाम साढ़े तीन बजे तक जारी रहा। चरखी लगातार लोगों को रस बांटा। इस मौके पर पार्षद रोहित बैरागी, मोहम्मद इरफान, ममता शर्मा, विजय सिंह गेहलोत, मोहम्मद रईस, प्रेमप्रकाश एवरग्रीन, अनवर हुसैन व साबिर खान, पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जैन, कांग्रेस नेता शैलेष सोनी, भगवान नुवाल, महेश शर्मा, चर्मेश शर्मा, जितेन्द्र दाधीच, निशांत नुवाल, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष शर्मा, प्रेमशंकर राठौर, भंवर सिंह शक्तावत, ठेकेदार सुरेश शर्मा, रघुवीर सिंह राजावत, रोहित जैन, जितेन्द्र जैन, सुमित जैन, जगदीश सिंह राजपुरोहित, समीर खान, महावीर बैरागी, महावीर जैन, कपूरचंद जैन, ओमप्रकाश गोस्वामी, सुरेश महावर, राहुल गोस्वामी, कौशल सिंह, अनिकेत मीणा, रामप्रसाद मीणा, वसीम, जीशान अली, सफाई निरीक्षक सुरेंद्र तम्बोली, सुनील तम्बोली, प्रहलाद मीणा, महावीर मीणा, राम मेघवाल, रिंकू मीणा, सुरेश सैनी आदि सेवाओं में जुटे।
पीठाधीश्वर ने दिया आशीर्वाद
आयोजन स्थल पर बड़ारामद्वारा के पीठाधीश्वर आत्माराम महाराज ने पहुंचकर सभी को आशीर्वाद दिया। महाराज ने कहा कि जीवन में निरंतर सेवा का क्रम जारी रखना चाहिए। क्योंकि धन तो कई लोगों के पास होता है, लेकिन उसका सही जगह उपयोग कम ही लोग कर पाते हैं। बूंदी की नायब तहसीलदार प्रीतम मीणा, नगर परिषद के आयुक्त महावीर सिंह सिसोदिया भी कार्यक्रम में पहुंचे।
मूकबधिर बच्चों को बांटे भोजन पैकेट
बूंदी के गांधीग्राम रोड स्थित मूकबधिर विद्यालय में बच्चों को भोजन के पैकेट बांटे गए। पैकेट की व्यवस्था वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन ने की। विद्यालय के संचालक महेश गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया।
प्रसूताओं को बांटे फल
जनाना अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को सखी वन स्टॉप सेंटर की ओर से फल वितरित किए गए। इस दौरान केंद्रीय प्रबंधक रानू खंडेलवाल ने महिला सुरक्षा संबंधित जानकारी भी दी गई। काउंसलर मोना शर्मा, उमा गौतम, कल्पना पांचाल, सुनीता शर्मा, गीता देवी व बंशीलाल मौजूद रहे।
आंगनबाड़ी में बांटा पौष्टिक आहार
छपावदा आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम पर एलएचवी एएनएम संघ ऑफ राजस्थान की ओर से टीकाकरण के दौरान आने वाली महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार के पैकेट बांटे गए। इस दौरान संघ की प्रदेश महामंत्री नफीसा बानो, आशा सहयोगिनी गीता मेहर, साथिन राजेश नावर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुगना बाई, सहायिका सुमित्रा बाई मौजूद रही।
संस्कृति ने बांटी पाठ्यसामग्री
संस्कृति संस्था की सदस्यों ने खोजागेट स्थित विद्यालय में 25 बालिकाओं का सम्मान किया। उन्हें पाठ्यसामग्री वितरित की गई। संस्था की अध्यक्ष शालिनी विजय ने बेटियों को तिलक किया। पाठ्यसामग्री देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उर्मिला नुवाल, रूबी भाटिया, प्रतीक्षा भाटिया मौजूद थे। संस्था प्रधान ओमप्रकाश वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Published on:
13 Mar 2021 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
