14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Bardha Dam: छलकने को तैयार बरधा बांध, 20 फीट हुई पानी की आवक-video

क्षेत्र के अल्फानगर के पास हाड़ौती के गोवा बरधा बांध में पहली बरसात में करीब 20 फीट पानी की आवक होने के साथ ही पिकनिक पर आने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 04, 2022

Bardha Dam: छलकने को तैयार बरधा बांध, 20 फीट हुई पानी की आवक-video
बरधा बांध में 21 फीट भराव के बाद चलेगी चादर, पिकनिक पर पहुंचना शुरू हुए लोग
जिला कलक्टर ने भेजे सुरक्षा दल के जवान
तालेड़ा. क्षेत्र के अल्फानगर के पास हाड़ौती के गोवा बरधा बांध में पहली बरसात में करीब 20 फीट पानी की आवक होने के साथ ही पिकनिक पर आने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है।

बांध की भराव क्षमता 21 फीट पूरी होने के बाद चादर गिरना शुरू जो जाती है, जिसका इंतजार क्षेत्र व दूरदराज के लोगों को रहता है। बरसात के बाद पहले रविवार को बांध पर कई लोगों ने परिवार के साथ पहुंचकर चारों तरफ प्रकृति की सुंदर छटा व बांध में पानी का आनंद उठाने के लिए पहुंचे।

बांध पर शराब का सेवन निषेध
बरधा बांध पर पिकनिक पर आने वाले सैलानियों पर इस बार पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। बांध पर शराब सेवन पर पाबन्दी रहेगी। थाना अधिकारी दिग्विजय ङ्क्षसह ने बताया कि बांध पर पिकनिक मनाने आने वाले शरारती युवकों पर पुलिस के जवान सिविल में रहकर निगरानी रखेंगे।

बांध पर सुरक्षा दल तैनात
बरधा बांध पर पिकनिक मनाने वालों का सिलसिला शुरू होने के साथ ही व्यवस्था को पुख्ता किया गया है।नागरिक सुरक्षा सेवा के सदस्य विमल कुशवाह ने बताया कि रविवार को जिला कलक्टर द्वारा नागरिक सुरक्षा व बचाव दल के जवान बांध पर तैनात किए गए हैं, जो किसी भी व्यक्ति को पानी में डूबने व अन्य विपत्ति में सुरक्षा व सहायता देने के लिए तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही बांध की दीवार पर लोगों को भ्रमण करने से रोकने के लिए अलग अलग जगह जवान तैनात किए हैं। जिनको सुरक्षा सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।


चांदा का तालाब बांध पर चली चादर
नमाना. बूंदी जिले में सबसे पहले बरसात के पानी से भरने वाले चांदा का तालाब बांध पर रविवार सुबह चादर चल गई। बांध की भराव क्षमता से 2 फीट पानी अधिक आने पर चादर चलना शुरू हो गई। जल संसाधन विभाग के अधिकारी बांध स्थल पर निगरानी बनाए हुए हैं। वैसे तो चांदा का तालाब बांध की भराव क्षमता 24.5 फीट है, लेकिन बांध में रिसाव के चलते अधिकारियों के टूटने के खतरे को लेकर बांध में वर्तमान में 21 फीट पानी ही भरा जाता है। बाकी पानी को निकालने के लिए वेस्टवेयर की दीवार को तोड़ रखा है।

रविवार सुबह बांध पर 22.5 फीट पानी की आवक हुई। जिससे बांध ओवरफ्लो होकर 2 फीट पानी वेस्टवेयर की दीवार से निकलने लगा। 2 दिनों से बरड़ क्षेत्र के जंगलों में बरसात अधिक होने के चलते बांध में पानी की जोरदार आवक हुई है। इससे पहले प्री मानसून की बरसात में बांध में 17 फीट पानी की आवक हुई थी। उसके बाद 7 दिनों के अंतराल में 6 फीट पानी की आवक और हुई है।

10 वर्ष पहले तोड़ी थी वेस्टवेयर की दीवार
अगस्त 2012 में चांदा का तालाब बांध की दीवार में 3 फीट गहरा ***** हो गया था। उस समय बांध के टूटने का खतरा मंडराने लगा था। पानी की आवक अधिक होने के चलते तत्कालीन जिला कलक्टर आरती डोगरा ने वेस्टवेयर की दीवार को तोडकऱ बाद में आया बरसाती पानी को निकाला था। तब से ही वेस्टवेयर की दीवार टूटी हुई है। वहीं उस समय जिला कलक्टर ने बांध की भराव क्षमता को 24 फीट से घटाकर 21 फीट कर दिया था। तब से ही यह भराव क्षमता चल रही है, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। वहीं टूटी हुई दीवार को भी आज तक ठीक नहीं किया है।