video: गर्मी आने से पहले ही पानी के लिए करनी पड़ रही मशक्कत
नोताडा. क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेबारपुरा में गर्मी से पहले ही पानी की समस्या की दस्तक दे दी है। रेबारपुरा गांव का है जहां पर पिछले चार दिनों से पानी की समस्यायां पैदा हो रही है। ग्रामीण भागचंद रायका ने बताया की मोटर खराब होने से टंकी खाली पड़ी हुई है।
वही यहां पर नलों की देखरेख करने वाला नहीं होने की वजह से लोगों ने जगह-जगह छेद करके अवैध कनेक्शन कर लिए। जिससे आधे गांव में पानी नहीं पहुंच पाता है। इसको लेकर विभाग के अधिकारी को भी अवगत करवा दिया। रायका ने बताया की अभी हैंडपंप या नदी से पानी लाकर पीना पड़ रहा है जल्द इस समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।