video: पेट्रोल पम्प से राशि लेकर आ रहे पम्प मालिक के भाई के साथ हुई लूट की वारदात
बाइक पर सवार तीन लूटेरे बेग छीनकर भागे
पुलिस ने नाकेबंदी कराई ,लूटेरो की तलाश में जुटी
नैनवां. नैनवां-बूंदी मार्ग पर नैनवां के समीप रविवार रात को लूट की वारदात हो गई। लुटेरे पेट्रोल पम्प से राशि लेकर आ रहे पेट्रोल पम्प मालिक के भाई की बाइक के पीछे से टक्कर मारकर बेग छीनकर भाग गए। बेग में 45 हजार रुपए कागजात रखे हुए थे। घटना आठ बजकर दस मिनट की होना बताया है। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी करवाकर लूटेरों की तलाश में जुट गई।
जानकारी के अनुसार नैनवां से चार किमी दूर स्थित पेट्रोल पम्प से पेट्रोल पम्प के मालिक नैनवां निवासी कमलकुमार मारवाड़ा के छोटे भाई मोनू मारवाड़ा पम्प से राशि व कागजात बेग में रखकर बाइक से नैनवां आ रहा था। पम्प से रवाना होकर दो सौ मीटर ही आए थे कि पीछे से एक बाइक से आए तीन बाइक सवारों ने मोनू मारवाड़ा की बाइक के पीछे से टक्ïकर मारी। जिससे मोनू बाइक सहित नीचे सडक़ पर गिर गया। मोनू के गिरते ही लुटेरे बेग छीनकर भाग गए। अचानक हुई घटना से मोनू घबरा गया। और अपने पेट्रोल पम्प पर कार्यरत कर्मचारियों को फोन पर घटना की जानकारी दी।
पेट्रोल पम्प के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मोनू को लेकर थाने पर पहुंच कर उसके साथ हुई लूट की जानकारी दी। थाने के एएसआई देवलाल ने बताया कि लूट की घटना की सूचना रात सवा आठ बजे मिलते ही पूरे जिले में नाकेबंदी करवा दी। लूटेरों की तलाश में जुटे हुए है। बाइक सवार लूटेरों की संख्या तीन बताई है।