16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार पलटने से विवाहिता की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर बासनी के समीप एक कार के पलट जाने से उसमें सवार 26 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 22, 2023

video: राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार पलटने से विवाहिता की मौत
पेंच की बावड़ी. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर बासनी के समीप एक कार के पलट जाने से उसमें सवार 26 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। हादसा एक बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ। विवाहिता को देवली चिकित्सालय लाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

मृतका झालावाड़ निवासी सलोनी पत्नी दीपक जैन है। दीपक गत दो दिन पूर्व अपनी धर्म की बहन के परिवार में हुई शादी में शामिल होने के लिए पत्नी सलोनी सहित अजमेर गया था। बताया गया कि बुधवार दोपहर वह कार से लौट रहा था।

इस दौरान उसने अजमेर बाईपास पर होटल पर चाय पी। इसके बाद में झालावाड़ के लिए रवाना हो गया। लेकिन बासनी में मंदिर के समीप एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दीपक की कार अनियंत्रित हो गई। हादसे में कार पलट गई। वही सलोनी के सिर पर गंभीर चोट आई। लेकिन दीपक के महज खरोच आ कर रह गई। हादसे के बाद दीपक पत्नी सलोनी को पीछे आ रही अपने परिचित की कार में लेकर तत्काल देवली अस्पताल आया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि विवाहिता मृत ही लाई गई थी। दरअसल यह विवाहिता देवली के किराना व्यापारी निहालचंद सेठी की बड़ी बेटी की बहू है।

सूचना पर परिजन दौलत सेठी, संजय, सुनील सेठी यहां अस्पताल आए। वही थाना क्षेत्र हिण्डोली होने के चलते पुलिस देवली अस्पताल पहुंची तथा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम में जुट गई है। मामले में मृतका सलोनी के मामी ससुर दौलत सेठी ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। गौरतलब है कि विवाहिता की गत 5 फरवरी 2022 को झालावाड़ निवासी दीपक से शादी हुई थी। हाल ही में गत 5 फरवरी को दीपक व सलोनी ने शादी की पहली वर्षगांठ मनाई है।