16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: गंगादशमी पर चम्बल की पूजा अर्चना कर ओढाई चुनरी

भारतीय किसान संघ कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रोटेदा कस्बे से गुजर रही चम्बल नदी की पूजा अर्चना कर चुनरी ओढाई और किसानों की खुशहाली की कामना की।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

May 30, 2023

video: गंगादशमी पर चम्बल की पूजा अर्चना कर ओढाई चुनरी
कापरेन. भारतीय किसान संघ कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रोटेदा कस्बे से गुजर रही चम्बल नदी की पूजा अर्चना कर चुनरी ओढाई और किसानों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्र के कई किसान मौजूद रहे। रोटेदा नदी की पुलिया पर किसानों ने विधिवत रूप से चर्मण्यवती की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की और किसानों की समृद्धि, खुशहाली की कामना की गई। किसानों में उत्साह रहा।

बड़ी संख्या में मौजूद किसान जयकारें लगाते हुए चुनरी लेकर चम्बल के एक किनारे से दूसरे किनारे पर पहुंचे और मंगल गीत गाए। इस अवसर पर मायड़ भाषा के कवि देवकीनंदन दर्पण ने चम्बल नदी और किसानों को लेकर कविता पाठ किया और चम्बल नदी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए चम्बल को साफ स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।

जिला मंत्री सन्तोष दुबे ने बताया कि क्षेत्र के किसानों की जीवन दायिनी मां चर्मण्यवती की रोटेदा में पूजा अर्चना के साथ चुंदड़ी ओढाई गई। चम्बल नदी किसानों के लिए वरदान है। मां चर्मण्यवती (चम्बल) के क्षेत्र में होने से ही किसानों की समृद्धि, खुशहाली से किसानों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिलती है।

जिसको लेकर प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर गंगा दशमी को मां चर्मण्यवती के प्राकट्य दिवस को मानते हुए भारतीय किसान संघ ने किसानों की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए रोटेदा चंबल नदी पुलिया पर विधि विधान से पूजन करते हुए किसानों की समृद्धि, आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक उन्नति की प्रार्थना करते हुए चुनडी ओढ़ाकर नदी को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम में जिला मंत्री सन्तोष दुबे, केदार लाल शर्मा, बृजराज सिंह हाड़ा, पनराज मीणा, राधेश्याम शृंगी, देव किशन सैनी, अम्बरीश गौड़ आदि कार्यकर्ताओ सहित किसान मौजूद रहे।