14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: डेढ़ सौ फीट बेसबॉल टूटने से बांध क्षतिग्रस्त हुआ, पानी की निकासी जारी, अधिकारी मौके पर मौजूद

हिण्डोली उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम गोठड़ा में करीब 65 साल पहले बना गोठड़ा बांध बीती रात को फेसवॉल टूटने से बांध को काफी नुकसान हुआ है।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 10, 2023

video: डेढ़ सौ फीट बेसबॉल टूटने से बांध क्षतिग्रस्त हुआ, पानी की निकासी जारी, अधिकारी मौके पर मौजूद
गोठड़ा. हिण्डोली उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम गोठड़ा में करीब 65 साल पहले बना गोठड़ा बांध बीती रात को फेसवॉल टूटने से बांध को काफी नुकसान हुआ है। रात से ही जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे है। बांध का पानी नहर को तोडक़र बेजान नदी में छोड़ा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 1958 में गोठड़ा बांध का निर्माण पंचवर्षीय योजना के तहत करवाया गया था। बांध की कुल भराव क्षमता 25 फीट है वर्तमान में बांध के पाल के ऊपर बने फुटपाथ को चौड़ा करने का कार्य चल रहा था। गुरुवार रात के 8.30 बजे के करीब डेढ़ सौ से 200 फिट बांध की फेसवॉल टूट गई फेसवॉल टूटने से जल संसाधन विभाग में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में जेसीबी की सहायता से नहर को खोल कर बांध का पानी बेजान नदी में डाला गया।

जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता आरके पाटनी ने बताया कि बांध की फेसवाल टूटने से बांध क्षतिग्रस्त हुआ है। पानी की निकासी करवा कर क्षतिग्रस्त बांध का मेजरमेंट करवाया जाएगा उसके बाद ग्रीप अथवा अन्य योजना से राशि स्वीकृत करवा कर बांध की मरम्मत करवाई जाएगी।