video: सड़क पार करते वक्त आई मौत, दुर्घटना में बालक की मौत
गोठड़ा. दुर्गापुरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय एक 12 वर्षीय बालक की दुर्घटना में मौत हो गई वही तीन जने घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को तलवास निवासी वेन से पुष्कर से तलवास जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 148 डी दुर्गापुरा के पास दुर्गापुरा निवासी मुकेश मीणा का 12 वर्षीय बेटा राहुल मीणा सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वेन ने बच्चे को टक्ïकर मार दी। जिससे बच्चा गंभीर घायल हो गया। संतुलन बिगड़ने से वेन भी खाई में जा गिरी।
जिसमें सवार तलवास निवासी रामलाल मीणा, चंद्रकला एवं रामदेव गुर्जर घायल हो गए। सूचना मिलने पर गोठड़ा से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची एवं घायलों को गोठड़ा के राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। राहुल मीणा की स्थिति गंभीर होने के चलते चिकित्सा कर्मियों ने उसे बूंदी रेफर कर दिया। बूंदी पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बाद में चिकित्सकों ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। दबलाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।