13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

नैनवां से मांडकला तक निकाली वाहन रैली व शोभायात्रा-video

धाकड़ समाज युवा शक्ति संगठन की ओर से मंगलवार को भगवान धरणीधर जन्मोत्सव मनाया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 05, 2023

नैनवां से मांडकला तक निकाली वाहन रैली व शोभायात्रा-video
– भगवान धरणीधर जन्मोत्सव
नैनवां. धाकड़ समाज युवा शक्ति संगठन की ओर से मंगलवार को भगवान धरणीधर जन्मोत्सव मनाया। नैनवां से मांडकला तक भगवान धरणीधर की शोभायात्रा एवं वाहन रैली निकाली। रैली सुबह नौ बजे शहर के नवलसागर तालाब पर कंवर जी महाराज की छतरियों पर गणेश मन्दिर पर पूजा अर्चना कर रवाना हुई। शोभायात्रा के साथ रथ में भगवान धरणीधर की झांकी चल रही थी, पांच घोडिय़ों पर घुड़सवार झंडा लेकर चल रहे थे।

शोभायात्रा खानपोल दरवाजा, सदर बाजार, मालदेव चौक, धाकड़ धर्मशाला, बस स्टैंड, धाकड़ समाज छात्रावास होती हुई सुवानियां, धीरपुर चौराहा, नगरफोर्ट होकर मांडकला पहुंची। मार्ग में जगह-जगह जेसीबी से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में भजनों की स्वर लहरियों पर युवक नृत्य करते चल रहे थे। मांडकला पहुंचने पर आराध्य देव भगवान धरणीधर मंदिर के शिखर पर झंडारोहण किया जाएगा। भगवान धरणीधर जयंती महोत्सव पर मांडकला मंदिर परिसर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया।

जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना की
नगर रोड पर भगवान धरणीधर की झांकी की जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना कर जेसीबी से पुष्प वर्षा की। पूर्व विधायक प्रभु लाल करसोल्या, पंचायत समिति प्रधान पदमकुमार नागर, भंवर सिंह सोलंकी, पार्षद रामबाबू वर्मा, उम्मेद नागर, दिलखुश पोटर, कृष्ण बिहारी नागर, महेंद्र नागर, प्रमोद प्रजापत, सूरज नकवाल, राजू खारोल, भंवर लाल सैनी, बबलू खटीक, फतेह मीना, अशोक, देवलाल गुर्जर, पप्पू सैनी, लोकेश गोस्वामी, घनश्याम योगी शामिल थे।