12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

दिल्ली मुंबई रेलवे लाइन पर अड़ीला गांव के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक सांवरा गुर्जर (35) निवासी बलकासा की मौत हो गई।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 09, 2023

video: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
कापरेन. दिल्ली मुंबई रेलवे लाइन पर अड़ीला गांव के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक सांवरा गुर्जर (35) निवासी बलकासा की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को कोटा की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रेक पर क्षत विक्षत शव को पड़ा देखा तो भीड़ लग गई। दुर्घटना में युवक का शव पूरी तरह से क्षत विक्षत होने से काफी देर तक पहचान नही हो पाई। बाद में खबर आसपास फैली तो लोगों की भीड़ एकत्रित हुई और मृतक की पहचान सांवरा गुर्जर (32) निवासी बलकासा के रूप में हुई।

शव ट्रेक पर पड़ा रहने से कोटा की ओर से आने वाली हनुमान गढ़ ट्रेन भी करीब दस मिनट तक ट्रेक पर खड़ी रही। बाद में रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को एक ओर हटाया तब ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची कापरेन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पूछताछ की और मौके पर मौजूद परिजनों द्वारा

मृतक की शिनाख्त होने पर शव को कापरेन अस्पताल पहुंचाया गया। रात होने से शव को अस्पताल मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। शुक्रवार को सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक मानसिक कमजोर था और घूमता रहता था। घूमते हुए रेलवे ट्रेक पर पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।