16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: निखरने लगा गांधी पार्क का स्वरूप, शहरी रोजगार गारंटी योजना में हो रहा अनूठा कार्य

नगरपालिका ने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में शहर के गांधी पार्क को विकसित करने व स्वरूप को निखारने का काम शुरू किया है।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

May 28, 2023

video: निखरने लगा गांधी पार्क का स्वरूप, शहरी रोजगार गारंटी योजना में हो रहा अनूठा कार्य
नैनवां. नगरपालिका ने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में शहर के गांधी पार्क को विकसित करने व स्वरूप को निखारने का काम शुरू किया है। रोजगार गारंटी योजना से एक पंथ दो काज हो रहे है। शहरी क्षेत्र के श्रमिकों को रोजगार भी मिल रहा है, पार्क का स्वरूप भी निखरने लगा है। गांधी पार्क का स्वरूप निखारने के लिए चारदीवारी पर विभिन्न रंगों की पुताई कराई जा रही है तो पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोगों के लिए इंटरलॉकिंग का ब्लॉक बनाए जा रहे है।

पार्क के बीच स्थित फव्वारों के चारों और भी इंटरलॉकिंग ब्लॉक तैयार कर उनकी पुताई कराई जा रही है। पार्क के अंदर स्थापित चट्टानों पर भी पुताई कर पहाड़ी रंगों से सजाया जा रहा है। पार्क की चारदीवारी पर रंगरोगन के बाद रंगोली व सांस्कृतिक प्रतीकों के मांडने उकेरे जाएंगे। गांधी पार्क में हरियाली की बहार लाने के लिए मानसून की आवक के साथ ही विभिन्न पौधे भी रोपे जाएंगे।

पौधारोपण होगा
शहरी रोजगार गारंटी योजना के कनिष्ठ अभियंता संदीपकुमार ने बताया कि पार्क को विकसित करने का कार्य एक मई से शुरू हुआ है। कार्य पर 17 श्रमिक काम कर रहे है। पहले चरण में 2 लाख 49 हजार रुपए की राशि से कार्य कराया जा रहा है। नगरपालिका ने इंदिरागांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में शहर के गांधी पार्क को विकसित करने व स्वरूप को निखारने का काम शुरू किया है। रोजगार गारंटी योजना से एक पंथ दो काज हो रहे है। शहरी क्षेत्र के श्रमिकों को रोजगार भी मिल रहा है, पार्क का स्वरूप भी निखरने लगा है।

गांधी पार्क का स्वरूप निखारने के लिए चारदीवारी विभिन्न रंगों की पुताई कराई जा रही है तो पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोगों के लिए इंटरलॉकिंग का ब्लॉक बनाए जा रहे है। पार्क के बीच स्थित फव्वारों के चारों और भी इंटरलॉकिंग ब्लॉक तैयार कर उनकी पुताई कराई जा रही है। पार्क के अंदर स्थापित चट्टानों पर भी पुताई कर पहाड़ी रंगों से सजाया जा रहा है। गांधी पार्क में हरियाली की बहार लाने के लिए मानसून की आवक के साथ ही विभिन्न पौधे भी रोपे जाएंगे।

योजना में शहर के 2494 श्रमिकों को रोजगार मिला
कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में नौ सितम्बर 2022 से इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू होने के बाद से 30 अप्रेल तक दो करोड़ 22 लाख 41 हजार 463 रुपए की राशि से 173 कार्य हो चुके है जिन पर दो हजार 494 श्रमिकों को रोजगार दिया जा चुका है।