video: महंगाई राहत शिविर में पंजीयन को पहुंचे ग्रामीण
नोताड़ा. क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेबारपुरा में बुधवार को दो दिवसीय महंगाई राहत शिविर शुरु हुआ। जिसमें पंचायत क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के लोग राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पंजीयन करवाने पहुंचे। पंजीयन से पहले ग्रामीण टोकन लेकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे नम्बर आने पर पंजीयन करवाकर महंगाई राहत के कार्ड प्राप्त किए। शिविर में शाम तक 600 के आसपास लोगों ने शिविर में पहुंचकर पंजीयन करवाया।
योजनाओं की दी जानकारी
महंगाई राहत शिविर में उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा, जिला परिषद सदस्य कृष्णचंद्र वर्मा, सरपंच प्रदीप कोहरिया सहित सभी विभागों के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहें। जिन्होंने लोगों को राहत कार्ड प्रदान कर योजनाओं की जानकारी दी।
शिविर में उठी पानी की समस्या
शिविर के दौरान खेडिया दुर्जन व पचीपला गांव की फ्लोराइड युक्त पानी की समस्यां से ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी व उपखंड अधिकारी को अवगत करवाया जिस पर उपखंड अधिकारी ने मामले को लेकर जल्द उच्च स्तर पर बात कर समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इन दोनों गांवों की पानी की समस्यायां को लेकर राजस्थान पत्रिका ने भी प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की है।