14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Bundi Kajali Teej Festival 2022: कजली तीज मेला मंच पर देशभक्ति गीतों पर कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां-video

शहर के छत्रपुरा रोड स्थित कुम्भा स्टेडियम तीज मेला मंच पर मंगलवार रात को आजादी के अमृत महोत्सव के नाम से देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 17, 2022

Bundi Kajali Teej Festival 2022: कजली तीज मेला मंच पर देशभक्ति गीतों पर कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां-video
बूंदी. शहर के छत्रपुरा रोड स्थित कुम्भा स्टेडियम तीज मेला मंच पर मंगलवार रात को आजादी के अमृत महोत्सव के नाम से देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड के चेयरमेन महेश शर्मा ने कजली तीज मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी अमृत महोत्सव मनाया गया। जिसका उत्साह पूरा देश और प्रदेश में देखते ही बन रहा था। उन्होंने कहा कि यह कजली तीज का मेला कोई एक ग्राउंड का मेला नही है यह रोजगार व सामाजिक समरसता का आधार है। मेले के आयोजन हमारी संस्कृति परंपरा एवं ऐतिहासिक गाथाओं का एहसास कराते है।

अध्यक्षता कर रहे बूंदी अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन सत्येश शर्मा ने कहां की कजली तीज मेला परंपरागत रुप से आजादी के पहले से लगता आया है। कजली तीज मेले में दुकानदार देश और प्रदेश के अनेक हिस्सों से अपने परिवारों का पालन पोषण करने के लिए यहां आस लगा कर के आते है। पिछले दो सालों से कोरोनावायरस के कारण आयोजन नही हो सके लेकिन इस बार होने वाले आयोजन आमजन को भरपूर आनंद कराएंगे।

इससे पहले सभापति मधू नुवाल, उपसभापति लटूर भाई, भगवान नुवाल, आयुक्त महावीर सिंह सिसोदिया, तीज मेला समिति के टीकम जैन, रामराज अजमेरा, अनवर हुसैन, प्रेम प्रकाश एवरग्रीन, साबिर अली, मोहम्मद रईस, इरफान, जीतू मीणा आदि पार्षदों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंटकर, माला पहनाकर एवं साफा बंधवा कर स्वागत किया सभापति की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।