15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: श्रीराम महायज्ञ के तहत निकाली कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

कस्बे के नसरनीया हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम महायज्ञ का सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

May 22, 2023

video: श्रीराम महायज्ञ के तहत निकाली कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
खटकड़. कस्बे के नसरनीया हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम महायज्ञ का सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा कस्बे के देवनारायण मंदिर से शुरू हुई। जो मुख्य सड़क मार्ग से कस्बे से होती हुई यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुई। कलश यात्रा में कस्बे की महिलाएं सज-धज कर सम्मिलित हुई। लोगों ने उत्साह से भाग लिया।

कलश यात्रा में जोधराज सिंह हाड़ा घोड़ी में बैठकर ध्वज पताका लेकर आगे चल रहे थे। बीच में महिलाए मंगल कलश लेकर चल रही थी। पीछे रथ में रामेश्वर महादेव पीठाधीश्वर महंत बालक दास त्यागी अन्य संतो के साथ सवार होकर चल रहे थे। युवा व अन्य ग्रामीण जय श्रीराम के जयकारे लगाते धार्मिक गीतों पर नाचते चल रहे थे।

इस दौरान मार्ग में जगह-जगह कलश यात्रा का सामाजिक संगठनों ने शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया। कस्बे में दो किलोमीटर तक बंधनवार लगाए गए और बीच-बीच में स्वागत द्वार सजाए। कस्बे का माहौल धर्ममय हो गया।