14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

बिजली कटौती को लेकर दिया धरना-video

बिजली कटौती एवं 33 केवी सब ग्रिड में अव्यवस्थाओं से नाराज क्षेत्र के मायजा गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक चंद्रकांता मेघवाल के नेतृत्व में शनिवार रात ग्रिड के सामने रोष प्रकट कर विरोध प्रदर्शन कर सड़क पर धरना शुरू कर दिया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 03, 2023

बिजली कटौती को लेकर दिया धरना-video
खटकड़. बिजली कटौती एवं 33 केवी सब ग्रिड में अव्यवस्थाओं से नाराज क्षेत्र के मायजा गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक चंद्रकांता मेघवाल के नेतृत्व में शनिवार रात ग्रिड के सामने रोष प्रकट कर विरोध प्रदर्शन कर सड़क पर धरना शुरू कर दिया। लगभग तीन से चार घंटे तक विधायक मेघवाल ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठी रही। बाद में विभाग के सहायक अभियंता ललित गुप्ता ओर कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे। उन्होंने लापरवाही बरते वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं बिजली कटौती में सुधार का भरोसा दिया। जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान केशवरायपाटन व रायथल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

विधायक मेघवाल ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र के गांवों में दौरा किया था जिस गांव में पहुंची वहां बिजली गुल मिली। सब जगह लोगों ने बिजली कटौती की समस्या बताई। मायजा गांव में ग्रामीणों ने बताया कि 33 केवी ग्रिड पर कर्मचारी ठेके पर काम कर रहे है ठेकेदार ने ग्रिड की रखवाली के लिए मजदूर लगा रखे हैं। उस मजदूर ने उसके स्थान पर दूसरा मजदूर लगा रखा है। जो कई बार ग्रिड से नदारद रहता है।

विधायक मेघवाल ने बताया कि शनिवार शाम को भी ग्रिड पर कोई कर्मचारी नहीं था। बिजली विभाग की अव्यवस्था के विरुद्ध ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है परेशान ग्रामीणों को मजबूरन धरना प्रदर्शन करना पड़ा है।

उधर इस संबंध में निगम के सहायक अभियंता ललित गुप्ता ने बताया कि कर्मचारी ग्रिड पर ही था लेकिन ग्रामीणों के डर से वह इधर-उधर हो गया। ग्रामीणों की शिकायत पर उसको हटा दिया है।