16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: पंचम सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ की पूर्णाहुति, गुरु पूर्णिमा महोत्सव संपन्न

नृसिंह आश्रम बाणगंगा में 21 दिन से चल रहे पंचम सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम की पूर्णाहुति हुई व गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 03, 2023

video: पंचम सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ की पूर्णाहुति, गुरु पूर्णिमा महोत्सव संपन्न
बूंदी. नृसिंह आश्रम बाणगंगा में 21 दिन से चल रहे पंचम सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम की पूर्णाहुति हुई व गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। महाप्रसादी का आयोजन हुआ। सुबह से ही ब्रह्मलीन महंत परमहंस श्री श्री 1008 श्री नृसिंह दास जी महाराज एवं ब्रह्मलीन महंत परमहंस श्री श्री 1008 श्री बजरंग दास जी महाराज (लाल लंगोट वाले बाबा) के शिष्य व परम भक्त आना शुरू हो गए जिनका देर रात तक आना जारी रहा। भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने आश्रम आकर अपने गुरु के चरणों में ढोक लगाई व आशीर्वाद प्राप्त किया।

यज्ञाचार्य पंडित विष्णु तिवारी के सानिध्य में 27 जून से चल रहे पंच कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ का समापन हुआ। 21 जून से हजारों श्रद्धालुओं ने नृसिंह आश्रम आकर हनुमान चालीसा पाठ किए। कार्यक्रम से जुड़े राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा ने बताया कि नृसिंह आश्रम में पिछले 21 दिन से अनवरत सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम चल रहा था। यहां हनुमान चालीसा पाठ करने प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आए साथ ही 27 जून से पंच कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ चल रहा था जिसका भी पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया है। नृसिंह आश्रम बूंदी हाड़ौती क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केन्द्र है।

एडवोकेट पंकज रॉयल ने बताया कि इस कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने में पिछले 21 दिनों से बजरंग जनकल्याण एवं आध्यात्मिक समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष गिरिराज प्रजापत, सचिव दिलीप शर्मा उर्फ कालू, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा एवं आश्रम से जुड़े धर्म प्रेमी मोहित शर्मा, बंटी गौतम, यशवंत शर्मा, कालू कटारा, जगदीश शर्मा, दीपक पंचोली, शुभम शर्मा, हनुमान राठौर, भोलाशंकर दुबे, कांता प्रसाद बागड़ा, अनुराग दाधीच, चेतन शर्मा, बृजेश गौतम, जितेंद्र शर्मा, जगदीश धाभाई, पंडित रामस्वरूप शर्मा, लोकेश शर्मा, चेतन पंचोली, आदित्य शर्मा, अरविंद, नितेश शर्मा, रवि गौतम, गणेश दाधीच, मनीष तिवारी, बंटी पंचोली, हर्षवर्धन शर्मा आदि लगे रहे।