15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: श्रमदान कर कुंड को किया साफ, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

राजस्थान पत्रिका रीडर्स फेस्ट कार्यक्रम के तहत भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने गणेश वाटिका परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही परिषद सदस्यों ने पौधरोपण कर सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड लगाने और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 10, 2023

video: श्रमदान कर कुंड को किया साफ, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश
कापरेन. राजस्थान पत्रिका रीडर्स फेस्ट कार्यक्रम के तहत भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने गणेश वाटिका परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही परिषद सदस्यों ने पौधरोपण कर सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड लगाने और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

इस दौरान भारत विकास परिषद के समग्र ग्राम विकास के राष्ट्रीय प्रभारी ललित टेलर, निर्मल प्रकाश स्वामी, श्रीकांत टेलर, सूर्यप्रकाश गौतम, जयप्रकाश गौतम, राजेन्द्र मीणा, अशोक पापडीवाल, रमेशचंद गौड़, शंभूलाल पांचाल आदि मौजूद रहे। उधर राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार के तहत चलाए जा रहे अभियान से प्रेरित होकर शहर के समाजसेवी लोगों ने शहर के प्राचीन धार्मिक स्थल महादेव के कुंड पर प्राचीन जलस्त्रोत कुंड की सफाई कर कीचड़ आदि बाहर निकाला।

नगरपालिका प्रशासन की मदद से शहरवासियों ने उत्साह से समाज सेवा कार्य मे योगदान करते हुए कुंड को साफ किया और आसपास जमा गन्दगी हटाई। सबमर्सिबल लगाकर पानी बाहर निकाला और कुंड के अंतिम छोर तक कि सफाई कर कुंड को चमका दिया। जिससे बारिश के मौसम में कुंड जल से लबालब हो सके। तीन दिनों से चलाए जा रहे कुंड की सफाई अभियान में लोगों ने स्वेच्छा से बाल्टी, तगारी, रस्सी आदि के सहारे से गन्दगी बाहर निकालते हुए अंतिम छोर तक कि सफाई की।

इस दौरान समाजसेवी युवाओं में हरिओम गोस्वामी, बलराम गौतम, वरिष्ठ शारिरिक शिक्षक विनोद कुमार मीणा, साबू राठौर, महावीर बैरागी, मुकेश नागर, मुकेश सेन, शिवप्रसाद सुमन, सुखदेव मीणा, राजेश मेघवाल, नासिर हुसैन, सोहन मेघवाल, गुरुप्रीत सिंह, भोलाशंकर खारवाल, सीमा मेघवाल, आशा बाई, विष्णु बाई, हरिशंकर आदि मौजूद रहे।