15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: सड़क निर्माण में देरी, ग्रामीणों ने लगाया जाम

स्टेट हाइवे 115 के निर्माण कार्य शुरु होने में हो रही देरी से नाराज बरड़ क्षेत्रवासीयों ने नरौली चौराहा पर जाम लगा दिया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 10, 2023

video: सड़क निर्माण में देरी, ग्रामीणों ने लगाया जाम
डाबी. स्टेट हाइवे 115 के निर्माण कार्य शुरु होने में हो रही देरी से नाराज बरड़ क्षेत्रवासीयों ने नरौली चौराहा पर जाम लगा दिया। सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे से ही ग्राम पंचायत लाम्बाखोह, राजपुरा, गणेशपुरा, डाबी सहित अन्य ग्राम पंचायतों के ग्रामीण लाम्बाखोह के पास नरौली चौराहा पर एकत्रित होना शुरु हो गए। 9 बजे से ग्रामीणों ने आड़े तिरछे वाहन खड़े कर जाम लगा दिया। 10 बजे तक सडक़ पर दोनों और वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जाम की सूचना पर साढ़े 10 बजे सहायक उपनिरीक्षक रोशन लाल मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।

भीषण उमस व गर्मी के बीच ग्रामीण सड़क पर डटे रहे। 12 बजे कानूनगों सुरेश मीणा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की तालेड़ा तहसीलदार मदनलाल नागर से फोन पर बात करवा कर लौट गए। 12 बजे बाद एक घण्टे तक तेज बारिश हुई। बारिश भी ग्रामीणों के गुस्से को शांत नहीं कर पाई। ग्रामीण बारिश रुकते ही वापस सड़क पर पहुंच गए। डेढ़ बजे तक के लम्बे इंतजार के बाद भी जिम्मेदारों के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठने का निर्णय लिया।