video: तालाब की पाल पर मृत मिले दो मोर
– बामनगांव की घटना
नैनवां. उपखण्ड के बामनगांव में गुरुवार को तालाब की पाल पर दो मोर मृत मिले है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों ने दोपहर को बामनगांव पहुंचकर मृत मोरों को जब्त किया। दोनों ही मोरों के घाव हो रहे थे। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करवाया है। वनपाल विपिन शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों से बामनगांव के तालाब की पाल पर मोरों के मरने की सूचना पर वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पाल पर दो अलग-अलग स्थानों पर एक मादा व एक नर मोर मृत मिला। दोनों मृत मोरों को पोस्ट मार्टम करवाने के लिए जब्त कर लाए है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पशु चिकित्सक से मोरों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।