16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: शहर में लगातार दस घण्टे से बिजली बंद रहने से जनजीवन प्रभावित रहा, जलापूर्ति भी ठप रही

नैनवां शहर में गर्मी के मौसम में गुरुवार को दिनभर हुई विद्युत कटौती से जन-जीवन प्रभावित हो गया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 13, 2023

video: शहर में लगातार दस घण्टे से बिजली बंद रहने से जनजीवन प्रभावित रहा, जलापूर्ति भी ठप रही
नैनवां. नैनवां शहर में गर्मी के मौसम में गुरुवार को दिनभर हुई विद्युत कटौती से जन-जीवन प्रभावित हो गया। सुबह नौ बजे बंद हुई बिजली दस घण्टे बाद शाम सात बजे चालू हो पाई। जेवीवीएनएल नैनवां के 33 केवी ग्रिड स्टेशन पर पॉवर ट्रांसफार्मर बदलने के लिए गुरुवार को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक का शटडाउन लिया था।

ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य इतनी धीमी गति से चला कि शाम तक भी ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य पूरा नहीं हो पाया। लगातार दस घण्टे बिजली बंद रहने से लोग बेहाल हो गए। विद्युत कटौती के चलते शहर की जलापूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। परकोटे के नौ जोनों में रात तक भी जलापूर्ति नहीं हो पाने से पानी का संकट हो गया। बिजली बंद रहने से धंधे भी प्रभावित रहे। सरकारी कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित रहा। दिनभर बिजली बंद रहने घरों पर लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। जिससे पंखे व कूलर नही चल पाने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।

नौ जोन रह गए प्यासे
जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता अभिमन्युसिंह ने बताया कि जेवीवीएनएल द्वारा की गई कटौती से सीधे बूस्टिंग वाले सात जोन व टोडापोल वाले दो जोन में जलापूर्ति नही हो पाई। बिजली आने के बाद रात को कुछ जोन में जलापूर्ति कर पाए। सभी नौ जोन में 72 घण्टे बाद शक्रवार को जलापूर्ति की जाएगी।

नया ट्रांसफार्मर लगाया
जेवीवीएनएल के कनिष्ठ अभियंता दीर्घानशू भुवालिया ने बताया कि नैनवां के 33 केवी ग्रिड स्टेशन का दो दिन पहले एक पावर ट्रांफार्मर जल गया था। जिसको बदलने से दिनभर बिजली बंद रखनी पड़ी। शाम सात बजे बिजली चालू हो गई।