15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में किया प्रदर्शन

बूंदी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ट्रांसफार्मर लगाने में हो रहे व्यापक भ्रष्टाचार व अनियमित बिजली आपूर्ति के विरोध में गुरूवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 13, 2023

video: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में किया प्रदर्शन
बूंदी. बूंदी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ट्रांसफार्मर लगाने में हो रहे व्यापक भ्रष्टाचार व अनियमित बिजली आपूर्ति के विरोध में गुरूवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक कार्यकर्ताओं ने भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रदेश सहसंयोजक गौरव शर्मा की अगुवाई में नारेबाजी कर रोष जताया। प्रदर्शनकारी लंकागेट से वाहन रैली के रुप में कार्यालय पहुंचे सरकार विरोधी नारे लगाए। अधिकारियों के मौके पर ना पाकर प्रदर्शनकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर बैठ गए।

अधिकारियों के कार्यालय पर पहुंचने पर भाजपा नेता गौरव ने भ्रष्टाचार व डीपी उपलब्ध कराने में ग्रामीणों से हो रही अवैध चौथ वसूली और अनियमितताओं के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया। सरकार झूठी घोषणाएं कर रही है, जमीन पर डीपी व अन्य संसाधनो की कमी है। आए दिन बिजली कटौती हो रही है, कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शनकारियो ने शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

इस दौरान अभिषेक वधवा, पप्पू सेनी, भाजपा नेता शोजी लाल मीणा, संजय भूटानी, प्रेम जांगिड़, संदीप देवगन, गौरीशंकर पाराशर, पार्षद गोलू नायक, बाबूलाल नाराणिया, मनफूल किराड़,सतवीर सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नूपुर मालव, माया गोस्वामी, रंजना जोशी, संध्या शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।