16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Rain:बरसात से खाळ की पुलिया पर आए पानी ने रोकी राह, देई गणेशपुरा सड़क मार्ग बंद-video

कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में रविवार को करीब एक घंटे बरसात हुई।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 16, 2023

Rain:बरसात से खाळ की पुलिया पर आए पानी ने रोकी राह, देई गणेशपुरा सड़क मार्ग बंद-video
देई. कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में रविवार को करीब एक घंटे बरसात हुई। बरसात से कस्बे के पुराना थाना स्कूल के खाळ की पुलिया पर पानी आने से कस्बे का केशवनगर से सम्पर्क कट गया। कई युवक खतरे में जान डालकर खाळ की पुलिया को पार करते हुए नजर आए। देई गणेशपुरा सड़क मार्ग पर केशवनगर के निकट मुख्य सड़क मार्ग पर बहे पानी से वाहन चालकों को परेशानी हुई। कई दुपहिया वाहन चालक उतरकर मोटरसाइकिलों को निकालकर ले गए। बरसात के बाद सड़क पर पानी की समस्या पर लोगो ने आक्रोष जताया। कई बार ज्यादा पानी आने पर आवागमन बाधित हो जाता है।

लोगों ने सड़क के दोनों ओर बड़े नालो का निर्माण की मांग उठाई। वही पुराना थाना स्कूल, कोली मोहल्ला के लोगो ने खाळ की पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने की मांग रखी। बस स्टैण्ड पर स्कूल मैदान के सामने वाली गली मे जलभराव से लोगों को समस्या का सामना करना पडा। वही देई गणेशपुरा सड़क मार्ग पर खाळ की पुलिया पर पानी आने से देई गणेशपुरा सड़क मार्ग बंद हो गया। जिसके कारण बावडी, बन्सोली, खजुरी, पीपरवाला, सहण जाने वाले लोग फंस गए। कही वाहन चालक वापस घुमकर चले गए।