खातेदारों की राशि को चहेतों को ऋण में बांटने के मामले की जांच शुरू-video
– जांच करने अधिकारी दुगारी पहुंचे
नैनवां. जांच अधिकारी अनिलकुमार गोयल गुरुवार को दुगारी ग्राम सेवा सहकारी समिति में संचालित मिनी बैंक में खातेदारों के बचत खातों में जमा लाखों रुपए की राशि को ही सहकारी समिति ने नियम ताक में रखकर ग्राम सेवा सहकारी ने समिति के सदस्यों, कर्मचारियों व रसूखात वालो के अलावा ग्राम सेवा सहकारी समिति क्षेत्र के बाहर भी स्वयं सहायता समूहों तक को भी लोन (ऋण) बांटने के मामले की जांच करने दुगारी पहुंचे। समिति ने राजकीय कर्मचारी सहित कई प्रभावी लोगों के नाम शामिल है।
राजस्थान पत्रिका ने मामला उजागर करने के बाद सहकारी विभाग हरकत में आया। केंद्रीय सहकारी बैंक के एमडी ने मामले में अनियमितताओं की जांच के आदेश जारी कर केंद्रीय सहकारी बैंक के सहायक अधिशासी अधिकारी अनिलकुमार गोयल को जांच अधिकारी नियुक्त किया था।
मिनी बैंक में खातेदारों की जमा राशि को ग्राम सेवा सहकारी समिति ने इस राशि को 80 से अधिक लोगों के नाम लोन के रूप में बांट दिया था। जांच अधिकारी अनिलकुमार गोयल ने बताया कि गुरुवार को दुगारी पहुंचकर दुगारी ग्राम सेवा सहकारी समिति के रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। सहकारी समिति को बकाया ऋणधारकों की सूचियां मांग ली है। सूचियों की जांचकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी कि किसने यह अनियमितता की है।