15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

पांच कक्षाएं, 70 बच्चे, एक कमरा वह भी जर्जर, कैसे पढ़े नौनिहाल-video

तहसील क्षेत्र के ग्राम नान्ता स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वर्तमान में 70 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 30, 2023

पांच कक्षाएं, 70 बच्चे, एक कमरा वह भी जर्जर, कैसे पढ़े नौनिहाल-video
इन्द्रगढ़. तहसील क्षेत्र के ग्राम नान्ता स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वर्तमान में 70 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। यह विद्यालय कक्षा 5 तक संचालित हो रहा है। पांच कक्षाओं पर विद्यालय में दो अध्यापक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, लेकिन इन्हें पढ़ाने के लिए विद्यालय में एक ही कक्षा है, जिसमें विद्यालय की समस्त गतिविधियां जैसे कार्यालय, पोषाहार, स्टोर, स्टाफ रूम सहित छात्रों को बैठने की व्यवस्था की गई है।

पूर्व में शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय में मौजूद दो कक्षा कक्षाओं को कंडम घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद से विद्यालय में सिर्फ एक ही कक्षा कक्ष छात्र छात्राओं को पढ़ाने के लिए मौजूद है।इसी कक्षा कक्ष में विद्यालय के समस्त कार्य करने पड़ रहे हैं।इस कक्ष की भी हालत ठीक नहीं है। बारिश के मौसम में कमरे की छत टपकती है, जिससे छात्र छात्राओं को बिठाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विद्यालय में कक्षा कक्षों की कमी चारदीवारी एवं अन्य समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। एक ही कक्षा में 5 कक्षाएं संचालित किए जाने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र टूटी होने से कमरे में पढ़ाने में हमेशा भय लगता है।
जिया उल हक, प्रधानाध्यापिका, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नान्ता।

विद्यालय मरमत के लिए 3 लाख रुपए के मरमत कार्य स्वीकृत कर रखे हैं। नए टेंडर होते ही कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।
ममता मीणा, सरपंच, ग्राम पंचायत दौलतपुरा