16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

जनसुनवाई में राज्यमंत्री ने सुनी आमजन की परिवेदना-video

खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने बुधवार शाम को नैनवां नगरपालिका कार्यालय में जनसुनवाई की।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 02, 2023

जनसुनवाई में राज्यमंत्री ने सुनी आमजन की परिवेदना-video
– अधिकारी रहे मौजूद
नैनवां. खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने बुधवार शाम को नैनवां नगरपालिका कार्यालय में जनसुनवाई की। जनसुनवाई शुरू होने के दो घंटे पहले से ही नगरपालिका परिसर भर गया था। शाम पांच बजे शुरू हुई जनसुनवाई में उमड़े लोगों को कतारों में लगाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जनसुनवाई में मंत्री एक-एक व्यक्ति को बुलाते रहे और उसकी समस्या सुनते और सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के निर्देश देते रहे।

कस्बे में पेयजल समस्या का मामला सामने आया तो जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को जिस इलाके में पाइप लाइन नहीं है उन इलाकों में एक माह में लाइन डालकर जलापूर्ति व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पेयजल के साथ बार-बार बिजली गुल होने, अतिक्रमण, सडक़ों के निर्माण सहित अन्य प्रकार की समस्याएं लेकर लोग पहुंचे। उपप्रधान मोहनलाल नागर, पंचायत समिति सदस्य कोमल नागर, मधु नागर, कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष गिरिराज धाकड़, मुरली नागर, सीताराम नागर ने ज्ञापन देकर श्री धरणीधर कल्याण बोर्ड का गठन करवाने की मांग रखी। देर शाम साढ़े सात बजे तक जनसुनवाई जारी रही।

जनसुनवाई में पालिका अध्यक्ष प्रेमबाई गुर्जर, उपाध्यक्ष आबिद हुसैन, उपखण्ड अधिकारी शत्रुघ्नङ्क्षसह गुर्जर, पुलिस उपाधीक्षक योगेश चौधरी, तहसीलदार महेशचन्द्र शर्मा, विकास अधिकारी डॉ सरोज बैरवा, अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर, बीसीएमओ डॉ. एलपी नागर सहित सभी विभागों के उपखण्ड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।