15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

मुख्यमंत्री के पोस्टर डंपिंग यार्ड में डालने पर माली समाज ने किया प्रदर्शन-video

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आमजन को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बूंदी शहर के खम्भों पर लगे होर्डिंग्स हटवाकर डंपिंग यार्ड में डालने वाले माली समाज द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 08, 2023

मुख्यमंत्री के पोस्टर डंपिंग यार्ड में डालने पर माली समाज ने किया प्रदर्शन-video
बूंदी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आमजन को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बूंदी शहर के खम्भों पर लगे होर्डिंग्स हटवाकर डंपिंग यार्ड में डालने वाले माली समाज द्वारा मख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया।

नगर परिषद के आयुक्त, कर्मचारियों व जिम्मेदार पदाधिकारियों की लापरवाही पर आहत होकर ज्ञापन देने आए माली समाज के लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाएं जन जन तक नहीं पहुंचे। इसी उद्देश्य से इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार में बाधा उत्पन्न करने के लिए एवं छवि खराब करने की दुर्भावना से नगर परिषद आयुक्त, कर्मचारियों व जिम्मेदार पदाधिकारियों ने यह होर्डिंग्स बेतरतीब तरीके से हटाकर फाड दिए और उन्हें कचरा डिपो डंपिंग यार्ड में फिकवा दिया जिससे माली समाज में रोष व्याप्त है।

इस कार्य में लिप्त नगर परिषद के आयुक्त व दोषी कर्मचारियों को 7 दिन में निलंबित नहीं किया गया तो उनके खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो माली समाज इनके खिलाफ जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर अनिश्चित कालीन धरना देगा और समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जयपुर जाकर मिलेगा।

ज्ञापन देने वालों में अभिभाषक लिपिक संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, ओम प्रकाश सुमन, धर्म सैनी, भैरू लाल सुमन, मनोज सैनी, लोकेश सैनी, एडवोकेट रमेश सैनी, राजेश सैनी, एडवोकेट कपिल सैनी, महावीर देवड़ा, दुर्गा लाल सैनी, मोहित सैनी, एडवोकेट सत्यनारायण सैनी, अविनाश सैनी, दीपक सैनी आदि शामिल रहे।