रैली में बरसा आदिवासी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों ने किया नृत्य-video
नैनवां. आदिवासी मीना समाज द्वारा बुधवार को आदिवासी दिवस हर्षोल्लास से मनाया व रैली निकाली। रैली में लोक कलाकार आदिवासी संस्कृति का रंग बरसाते चल रहे थे। तहसील भर से आए मीना समाज के लोग उनियारा रोड स्थित मीणा धर्मशाला पर एकत्रित हुए। जहां से रैली रवाना हुई। रैली में आदिवासी समुदाय के लोक कलाकार सहरिया आदिवासियों के स्वांग कर आदिवासी नृत्यों की प्रस्तुतियां देते चल रहे थे तो समाज के लोग पारम्परिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए चल रहे थे।
रैली का मार्ग में कई समाजों के लोगों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली भगतसिंह सर्किल, बूंदी रोड, देइपोल चुंगी नाका, जजावर तिराहा होती हुई मीणा समाज के छात्रावास स्थल पर पहुंची। जहां पर ध्वजारोहण के बाद सभा हुई। रैली में समाज के तहसील अध्यक्ष बनवारीलाल मीणा, सचिव सुगन मीना, जिला परिषद सदस्य कन्हैयालाल मीना, राजाराम मीना, शोपाल मीना, आशाराम मीना, रामसहाय मीना, शांतिलाल मीना विजय मीना, शंकर लाल मीना, कन्हैया मीना, कैलाश मीना, संजय मीना, श्रवण मीना, रामपाल मीना, धनराज मीना, रामनारायण मीना सहित अन्य प्रमुख लोग भी साथ चल रहे थे।
डाबी. अमर शहीद नानक भील स्मारक पार्क पर बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास की बालिकाओं ने आदिवासी व सांस्कृतिक परम्परागत वेशभूषा पहनकर छात्रावास से अमर शहीद नानक भील स्मारक पार्क तक विशाल रैली निकाली। ढोल नगाड़ो की थाप पर नाचते गाते बालिकाएं अमर शहीद नानक भील स्मारक पार्क में पहुंची।
यहां अमर शहीद नानक भील की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि भामाशाह रामनिवास गुर्जर, कन्हैया लाल मेघवाल व सरपंच देव बाई भील ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। भामाशाह रामनिवास गुर्जर की ओर से 50 बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मांगीलाल भील, पंचायत समिति सदस्य राजू भील, धन्नालाल भील, रतन भील, गोपाल मेघवाल, प्रभुलाल भील, भीम आर्मी अध्यक्ष रेखराज एरवाल, भैरूलाल भील, ओमप्रकाश भील, रामस्वरूप भील सहित अन्य मौजूद रहे।
विश्व आदिवासी दिवस पर निकली रैली मे उमडा जनसैलाब
देई. विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बुधवार को कस्बे में रैली निकाली गई। रैली का शुभारम्भ जिला परिषद सदस्य कन्हैयालाल मीणा ने मीणा धर्मशाला से किया। इसके बाद रैली विवेकानन्द सर्किल, बस स्टैंड, कृषि मंडी से घुमकर बूंदी रोड, बन्सोली चौराहे से होते हुए मत्स्य भगवान मंदिर पर पहुंची। रैली में करीब एक दर्जन झांकिया शामिल रही। समाज के घनश्याम मीना ने बताया कि थानाधिकारी मांगरोल रामस्वरूप मीणा द्वारा बांरा से भिजवाए गई सहरिया आदिवासियो की झांकी व नृत्य रैली का आकर्षण का केन्द्र रही। रैली का कई जगहों पर पुष्पवर्षा व जलपान के साथ स्वागत किया गया। रैली मे बूंदा प्रांतीय प्रमुख उच्छबलाल छानवाल ने शामिल होकर ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया।
इससे पूर्व समाज की प्रतिभाओं व भामाशाहों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य कन्हैयालाल मीणा, अध्यक्षता कमल कुमार मीणा विशिष्ठ अतिथि धर्मराज मीणा ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर आदिवासी गायक वीरसिंह बिनोटा, दिलखुश खाट ने लोक गायन की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। इस अवसर पर नरेश कुमार मीणा, लादूलाल आदि मौजूद रहे। मंच संचालन बद्रीलाल मीना, ओमप्रकाश मीना ने किया।