टॉयलेट करने गया आरोपी नजर नहीं आया तो सकते में आ गई पुलिस-video
नैनवां. आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार एक आरोपी थाने में नजर नहीं आया तो आरोपी के गायब होने की आशंका से पुलिस सकते में आ गई। आरोपी को थाने के अंदर इधर-उधर तलाश किया तो थाने के बाथरूम में बैठा मिला। नैनवां थाना पुलिस ने नैनवां निवासी मोनू खाती को गुरुवार रात को तलवार लेकर घूमने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह सिपाही आरोपी को टॉयलेट के लेकर गया था। आरोपी आरोपियों के लिए बने बाथरूम में जाने की बजाए दूसरे बाथरूम में जाकर बैठ गया। सिपाही ने बाथरूम में जाकर देखा तो आरोपी नजर नहीं आया। आरोपी के गायब होने की आशंका से हडक़म्प मच गया। थाने का स्टाफ आरोपी की तलाश में जुटा रहा। इधर-उधर तलाशने कर बाद पुलिस कर्मियों ने दूसरे बाथरूम में जाकर देखा तो आरोपी वहां बैठा मिला, तब जाकर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
थाने के एसआई सुभाषचन्द्र शर्मा ने बताया कि संतरी आरोपी को टॉयलेट कराने ले गया तो आरोपी दूसरे बाथरूम में जाकर बैठ गया। तलाश किया तो बाथरूम में बैठा मिला। आरोपी को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जिसको न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।