16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

किसानों को ट्रांसफार्मर दिलाने की मांग, नैनवा प्रधान घायल, कोटा रैफर-video

कस्बे में शुक्रवार को भाजपा मंडल करवर के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने विधायक चंद्रकांता मेघवाल के नेतृत्व में सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर किसानों के खराब हुए ट्रांसफार्मर बदलने की मांग तथा राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 18, 2023

किसानों को ट्रांसफार्मर दिलाने की मांग, नैनवा प्रधान घायल, कोटा रैफर-video
करवर. कस्बे में शुक्रवार को भाजपा मंडल करवर के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने विधायक चंद्रकांता मेघवाल के नेतृत्व में सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर किसानों के खराब हुए ट्रांसफार्मर बदलने की मांग तथा राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस के बेरिकैड्स को लांघकर विद्युत कार्यकाल में अंदर घुसने के प्रयास के दौरान धक्का मुक्की व पत्थरबाजी शुरू हो गई।

इससे पहले विधायक चंद्रकांता मेघवाल के नेतृत्व में खेळ के बालाजी मंदिर परिसर पर भाजपा मंडल करवर के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। यहां वक्ताओं ने बैठक को संबोधित किया तथा कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया। बाद में महिला व पुरुष रैली के रूप में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्युत निगम कार्यालय पर पहुंचे। यहां करवर थाना पुलिस कर्मी मुख्य दरवाजे पर जाप्ते के साथ बेरिकैड्स लगाकर खड़े हुए थे।

जब कार्यकर्ताओं ने बैरिकैड्स को लांघकर कार्यालय के अंदर घुसने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया तथा बाद में विधायक मेघवाल, प्रधान पदम नागर, जिला परिषद सदस्य कन्हैया लाल मीणा धरना देकर इंद्रगढ़ सडक़ मार्ग पर बैठ गए। करवर थाना अधिकारी ने विधायक से समझाइश की, लेकिन विधायक अधीक्षण अभियंता बूंदी तथा उपखंड अधिकारी नैनवा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। करीब एक घंटे के धरना प्रदर्शन के बाद जब कोई मौके पर नहीं पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने फिर वापस कार्यालय में घुसने का प्रयास किया।

इस दौरान धक्का-मुक्की में नैनवा प्रधान पदम नागर घायल हो गए तथा अचेत होकर नीचे गिर गए। तब गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। पुलिस के जवान पत्थरों से बचने के लिए इधर-उधर दौड़े। बाद में जवानों ने लाठियां फटकार कर कार्यकर्ताओं को खदेडऩा शुरू कर दिया। इसके बाद थोड़ी देर में उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न गुर्जर व पुलिस उप अधीक्षक योगेश चौधरी मौके पर पहुंचे। विधायक ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। बाद में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।