16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

बूंदी पुलिस का चला चक्र, ऑपरेशन शस्त्र चक्र अभियान-video

विधानसभा चुनाव से पहले बूंदी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 21, 2023

बूंदी पुलिस का चला चक्र, ऑपरेशन शस्त्र चक्र अभियान-video
बूंदी. विधानसभा चुनाव से पहले बूंदी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ऑपरेशन शस्त्र चक्र अभियान का आगाज करते हुए तीन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 हथियार व कारतूसों का जखीरा बरामद किया है।

बूंदी जिले में अब तक की अवैध हथियार के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 8 सेमी ऑटोमेटिक, 2 सिंगल शॉर्ट पिस्टल व 1 सिक्स राउंड रिवॉल्वर बरामद की है। पुलिस द्वारा पकड़े गए मुख्य दो आरोपी मियाराम व रामराज आदतन आरोपी हैं। इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध हथियार के खिलाफ बूंदी पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके लिए जिलेभर में सर्किल स्तर पर 6 टीमों का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वां की देखरेख में प्रत्येक वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में संबंधित थानाधिकारी व स्टाफ को शामिल किया गया।

टीम ने मुखबिर तंत्र के जरिए गोपनीय सूचना जुटाई। इस पर पुलिस थाना सदर, करवर व देई थानों की टीमों ने अवैध हथियारों के साथ आरोपी करवर का जरखोदा निवासी मियाराम, गोपालपुरा निवासी रामराज, देई के देवरिया निवासी मुकेश, गढ़ की टेक के पास तरुण उर्फ आशु, पीपल्या निवासी लोकेश, करवर के सुंसा निवासी अजय, खजुरी निवासी नितेश व नोहरा निवासी मनराज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस अब आरोपियों से और पूछताछ करेगी। कार्रवाई में सदर थाने के कांस्टेबल राकेश बैसंला और नेतराम की विशेष भूमिका रही। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक ओमेंद्र ङ्क्षसह शोखावत, सदर थाना प्रभारी अरविंद भारद्वाज, देई थाना प्रभारी बुद्धराम जाट व करवर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह आदि मौजूद रहे।

हथियार का जानकार, मैकेनिकल में आईटीआई
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया आदतन अपराधी मियाराम हथियार बनाने का जानकार था। 2 वर्ष पूर्व पुलिस द्वारा मियाराम के ठिकाने पर हथियार बनाने की फैक्ट्री चलाने की सूचना पर छापा मारा था, लेकिन पुलिस असफल हो गई। बाद में इसने हथियार बनाना छोडकऱ बाहर से हथियार मंगवाना शुरु किया। आरोपी ने मैकेनिकल में आईटीआई किया है। वो हथियार बनाने के तरीके जानता था। इसने हथियार बनाने का भी काम किया हुआ है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।