राखी के लिए बनने लगी शक्कर की बाटकियां-video
नैनवां. रक्षाबंधन के त्यौहार पर अब भले ही कई तरह की मिठाईयां खरीदी जाती है। लेकिन आज भी गांवों में रक्षाबंधन पर परम्परागत मिठाई माने जाने वाली शक्कर की बाटकियों का चलन थमा नहीं है। राखी पर बाटकियों की मांग भी होती है। अब इनको बनाने वाले गिनती के ही लोग रह गए। पहले हलवाइयों की दुकानों पर राखी से 15 दिन पहले से ही बाटकियां बनना शुरू हो जाती थी।
नैनवां में कुछ लोगों ने अभी बाटकियां बनाने का काम नहीं छोड़ा है। नैनवां के बायपास रोड निवासी दो भाई महेश सैनी व संजय सैनी बाटकियां बना रहे है। दोनों भाइयों ने बताया कि राखी के 15 दिन पहले से बाटकियां बनाने का ऑर्डर मिलना शुरू हो गया। बाटकियां बनाकर दुकानों पर सप्लाई करते है। बाटकियां बनाने के लिए दिनभर दो भट्टियों पर काम चल रहा। परिवार के सभी लोग बाटकियां बनाने में सहयोग कर रहे है।