video: रामेश्वर तिराहे से दलेलपुरा तक सड़क निर्माण कार्य शुरू
हिण्डोली. रामेश्वर तिराहे से दलेलपुरा एमडीआर 52 की सड़क निर्माण कार्य रविवार से सार्वजनिक निर्माण विभाग के संवेदक ने शुरू कर दिया है। दीपावली तक यहां पर डामरीकरण कर दिया जाएगा। यहां पर विभाग द्वारा 19 जून को इस सड़क की निविदा खोली गई थी।
निर्माण विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस सड़क की निविदा मिलने के बाद जनहित को देखते हुए संवेदक को कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। जिस पर संवेदक ने कार्य शुरू करवा दिया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वीके जैन ने बताया कि मेंडी से दलेलपुरा तक सड़क का कार्य होना था।
जिसमें इस सड़क का रामेश्वर तिराहे तक कार्य हो गया था। परंतु दलेलपुरा से रामेश्वर तिराहे का भाग वन क्षेत्र में होने से अंडगा लगा दिया था। जिसकी कार्य की अनुमति मार्च माह में प्राप्त हुई थी। अब टेंडर हो चुके हैं, संवेदक से कहकर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जो दीपावली तक डामरीकरण करवा दिया जाएगा।
मेण्डी से दलेलपुर तक सड़क निर्माण का कार्य एक वर्ष पूर्व ही होना था, लेकिन बीच में वन विभाग की रोक के चलते रामेश्वर तिराहे से दलेलपुरा तक निर्माण कार्य रुक गया था। जिसकी वन विभाग से स्वीकृति लेकर तत्काल प्रभाव से टेंडर जारी करवाएं। विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य शुरू कर यहां पर जल्द से जल्द डामरीकरण हो। सावन मास में रामेश्वर महादेव के सैकड़ों श्रद्धालु जाते हैं, वहीं इस मार्ग पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती हैं। ताकि उन्हें इस मार्ग पर आवाजाही में असुविधा नहीं हो। अशोक चांदना, खेल राज्य मंत्री