15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: दुकानों पर टूटकर गिरे विद्युत लाइनों के तार, मचा हड़कंप, जर्जर लाइनें बनी खतरा

शहर में जेवीवीएनएल की आए दिन टूट रही जर्जर विद्युत लाइनें खतरों को आमंत्रण दे रही है।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jun 28, 2023

video: दुकानों पर टूटकर गिरे विद्युत लाइनों के तार, मचा हडक़ंप, जर्जर लाइनें बनी खतरा
नैनवां. शहर में जेवीवीएनएल की आए दिन टूट रही जर्जर विद्युत लाइनें खतरों को आमंत्रण दे रही है। बुधवार को एक ही दिन में दो बार विद्युत लाइनों के तार टूटकर दुकानों व गुमटियों पर गिरे। गनीमत रही कि दोनों ही बार ही हादसे टल गए। दोपहर दो बजे भगत सिंह स्मारक स्थल के पास अचानक बस स्टैंड व खानपोल की विद्युत लाइन के तार स्पार्किंग के साथ टूट कर गिर गए गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। तार टूटकर गुमटियो पर गिरते ही दुकानदारों, राहगीरों में हड़कंप मच गया।

खतरे से बचने के लिए दुकानदार दुकानें छोड़कर भागे। व्यस्ततम इलाका होने के चलते पूरे दिन लोगों की आवाजाही रहती। लोगों ने यह भी बताया कि जर्जर विद्युत लाइनों के कारण महीने में तीन से चार बार तार टूटने की घटना होना आम बात हो गई है। कई बार विद्युत विभाग को इस संदर्भ में अवगत करवाया गया मगर विद्युत विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। हर बार कोरा आश्वासन देकर जर्जर विद्युत लाइनों को जोड़ तोड़ कर काम चलाया जा रहा है।

विद्युत विभाग की यह लापरवाही कभी भी आम जनता पर भारी पड़ सकती है। टूटे तारों को जोडऩे पहुंची जेवीवीएनएल की टीम के सामने रोष जता कर तारों को नही जोडऩे दिया। जर्जर लाइन पर नए तार शिफ्ट करने की मांग की। लाइन के तारों को शीघ्र बदले जाने के आश्वासन के बाद तारों को जोडऩे का काम शुरू हो पाया। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे भी देइपोल चुंगी नाका पर भी विद्युत लाइन के तार टूटकर सड़क पर गिर गए। यहां पर भी हड़कंप मच गया। तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद करवाई।

जेवीवीएनएल के कनिष्ठ अभियंता दीर्घानशू भुवालिया ने बताया कि पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने के लिए केबल की डिमांड उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। जैसे ही केबल आपूर्ति होगी जर्जर विद्युत लाइनों को बदलने का काम होगा।