11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: तेज अंधड़ ने बरपाया कहर, कई जगह उड़े टीन छप्पर

गुरूवार रात को लगभग साढ़े ग्यारह बजे अचानक आसमान में चारों ओर काली घटाओं के साथ बिजलियों की गडगड़़ाहट शुरू हुई और तेज अंधड़ शुरू हो गया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

May 26, 2023

video: तेज अंधड़ ने बरपाया कहर, कई जगह उड़े टीन छप्पर
-जागकर काटनी पड़ी रात
नोताडा. गुरूवार रात को लगभग साढ़े ग्यारह बजे अचानक आसमान में चारों ओर काली घटाओं के साथ बिजलियों की गडगड़़ाहट शुरू हुई और तेज अंधड़ शुरू हो गया। हवाएं इतनी तेज चली की सडक़ पर खड़े रहना भी मुश्किल था। ग्रामीण इलाकों में लोगों के मकानों पर लगें टीन छप्पर उडने लगे तो कई जगह पेड़ पौधे उखड़ गए। ग्रामीणों ने बताया की रात लगातार दो घंटे तक चलें अंधड़ ने नींद तक नहीं आने दी।

यहां ढही दीवार बाल बाल बचा किसान
जानकारी के अनुसार अंधड़ से क्षेत्र के बाझडली गांव के लक्ष्मण लाल मीणा की छत की दीवार ढह गयी। किसान लक्ष्मण दीवार के आगे लगे टीनशेड के नीचे खाट बिछाकर सो रहा था। जैसे ही तेज अंधड़ आया तो छत पर बनी दीवार की ईंटें चद्दरों पर गिरती हुई सीमेंट के चद्दरों को तोड़ती हुई नीचे आ गिरी।

हालांकि की गनीमत की बात यह रही की ईंटें गिरते वक्त किसान खाट से उठकर बाहर निकल ही रहा था। इतने में यह हादसा हुआ किसान बाल-बाल बच गया। धरावन जा रही इलेवन केवी लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया और जम्पर जल गए। जिससे क्षेत्र की बिजली रातभर गुल रही अलसुबह विद्युत विभाग के कर्मचारी ठीक करने में जुटे रहें।

बगीचों में नुकसान
अंधड से बगीचों में भी नुकसान देखने को मिला किसान रामलाल मीणा ने बताया की उसके खेत में लगें नीम्बू के पौधों में आ रहे नीम्बू झड गए तथा अनार,अमरूद व आंवले के पौधों की टहनियां टूट गई जिससे नुकसान हो गया।