17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

75th Amrit Festival of Independence: तिरंगा यात्रा निकाल दिया देश प्रेम के साथ स्वास्थ्य जागरुकता का संदेश-video

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देईखेड़ा व क्षेत्र के समस्त उपस्वास्थ्य केंद्रों की एएनएम व आशा सहयोगिनीयों ने चिकित्सा अधिकारी व प्रभारी डॉ. ललित किशोर मीणा व पीएचएस मुकेश शर्मा के नेतृत्व में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 10, 2022

75th Amrit Festival of Independence: तिरंगा यात्रा निकाल दिया देश प्रेम के साथ स्वास्थ्य जागरुकता का संदेश-video
नोताडा. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देईखेड़ा व क्षेत्र के समस्त उपस्वास्थ्य केंद्रों की एएनएम व आशा सहयोगिनीयों ने चिकित्सा अधिकारी व प्रभारी डॉ. ललित किशोर मीणा व पीएचएस मुकेश शर्मा के नेतृत्व में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी देश प्रेम के संदेश के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता संदेश भी देते नजर आए ।

पीएचएस मुकेश शर्मा ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से 30 सितंबर तक सभी लाभार्थी जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है उनको कोविड वैक्सीन की द्वितीय डोज लिए हुए 6 माह या 26 सप्ताह पूर्ण हो चुके है। ऐसे लाभार्थियों को सरकारी कोविड वैक्सीनेशन केन्द्रों पर नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज लगाई जा रही है। जिसका लाभ सभी क्षेत्रवासियों से समय पर लेने की अपील की सभी से मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु संदेश भी दिए। इस दौरान एएनएम रेहाना सुल्तान, वन्दना कुमारी, अनिता वर्मा, वन्दना शृंगी, शबनम आरा, सुमित्रा वैष्णव, राजकरन्ता मीणा आदि ने रैली में सहयोग दिया।