15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट, कार्यालय में की तोड़फोड़

कस्बे में स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय मे गुरूवार को एक जने ने ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट की ओर कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

May 18, 2023

video: ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट, कार्यालय में की तोड़फोड़
देई. कस्बे में स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय मे गुरूवार को एक जने ने ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट की ओर कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू की है।

ग्राम विकास अधिकारी कजोडलाल कुम्हार ने बताया कि दोपहर बाद वह कार्यालय मे बैठे हुए थे। तब कोली मोहल्ला देई निवासी राजूलाल रैगर शराब के नशे में आया ओर आते ही मारपीट की। टेबल पर रखी फाईलो को फाड दिया। पंचायत के अन्य कर्मचारियों के आने पर वह मौके से भाग गया। मारपीट में आंख के नीचले हिस्से पर काला निशान हो गया। मामले की देई थाने मे पुलिस को रिपोर्ट सौंपी गई।

देई पुलिस के एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी का मेडिकल करवाकर राजकार्य में बाधा, सरकारी सम्पति में तोड़फोड़ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार राजूलाल रैगर मकान का पट्टा बनवाना चाहता था लेकिन भाईयों में विवाद के कारण उसका काम अटका हुआ था। पंचायत के कर्मचारियो ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।