video: ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास अधिकारी व प्रधान को दिया ज्ञापन
नैनवां. राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के तत्वावधान में नैनवां पंचायत समिति के ग्राम विकास अधिकारियों ने शक्रवार को विकास अधिकारी व प्रधान को ज्ञापन देकर देई ग्राम पंचायत में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी कजोडलाल कुम्हार के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन में लिखा कि गुरुवार को देई ग्राम पंचायत कार्यालय में काम कर रहे ग्राम विकास अधिकारी के साथ आरोपी ने मारपीट की गई। घटना का मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नही किया गया।
आरोपी को 24 घण्टे में गिरफ्तार नहीं किया गया तो पंचायत समिति के सभी ग्राम विकास अधिकारी समस्त राजकार्य का बहिष्कार कर पंचायत समिति कार्यालय पर धरने पर बैठ जाएंगे। ज्ञापन देने वालो में ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल कारपेंटर, महामंत्री प्रेमराज पोटर, कोषाध्यक्ष सुरेशकुमार नागर, जिला कोषाध्यक्ष रमेशकुमार जैन, राजेश प्रजापत, भंवरलाल धाभाई, मुकेश बैरवा, लक्ष्मणसिंह आदि शामिल थे।