15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Bundi Kajali Teej Fair 2022:सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कजली तीज मेले का समापन-video

14 अगस्त से प्रारंभ हुए कजली तीज मेले के समापन की गुरुवार रात को मंच से सभापति मधु नुवाल ने घोषणा की। इसके साथ ही 19 दिवसीय मेले का समापन हो गया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 02, 2022

Bundi Kajali Teej Fair 2022:सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कजली तीज मेले का समापन-video
बूंदी. 14 अगस्त से प्रारंभ हुए कजली तीज मेले के समापन की गुरुवार रात को मंच से सभापति मधु नुवाल ने घोषणा की। इसके साथ ही 19 दिवसीय मेले का समापन हो गया।

इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने कहा कि मैने बूंदी के तीज मेले के बारे में पढ़ा था लेकिन यहां आकर इस मेले को देखने का अवसर मिला, वास्तव में यह मेला बूंदी का ही नही राजस्थान का प्रसिद्ध मेला है। जिसमें कार्यक्रम के माध्यम से आकर कई प्रतिभाएं अपनी कला का प्रदर्शन करती है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को भी सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को भी आगे आना चाहिए ताकि इस तरह के कार्यक्रम यहां के कलाकार बाहर जाकर दे तो बूंदी का नाम होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अरबन बैंक के चेयरमैन सत्येश शर्मा ने कहा कि कजली तीज मेला बूंदी जिले के गौरव और इतिहास की गाथा को याद दिलाता है। मेले के आयोजन से सामाजिक सद्भाव का माहौल उत्पन्न होता है एवं लोगों को मेले के माध्यम से रोजगार एवं मनोरंजन का साधन उपलब्ध होता है।

विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने कहा कि अब तक मैने कई मेले देखे लेकिन कोरोना काल के बाद इस वर्ष जो मेले का आयोजन हुआ है उसमें भीड़ देखने को मिली। मेले में पैर रखने के लिए लोगों को जगह नही मिली यहां तक की आयोजन में शामिल होने वाले अतिथियों को भी मंच तक पहुंचने के लिए पैदल ही आना पड़ा। कार्यक्रम में अतिथि विधि महाविद्यालय की अध्यक्ष मनचैती मीणा, हिंडोली महाविद्यालय के अध्यक्ष सोनू मीणा उपस्थित रहे।

इससे पहले नगर परिषद सभापति मधु नुवाल एवं तीज मेला समिति सदस्यों व पार्षदों ने अतिथियों का माल्यार्पण साफा बांधकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उपसभापति लटूर भाई, आयुक्त महावीर सिंह सिसोदिया, तीज मेला समिति के सदस्य पार्षद टीकम जैन, रामराज अजमेरा, अनवर हुसैन, मोनिका शेरगडिय़ा, प्रेम प्रकाश एवरग्रीन, साबिर अली, इरफान इलू, मोहम्मद रईस, अर्जुन डाबोडिया, यशवंत दाधीच, जितेंद्र मीणा, भगवान नुवाल, निशांत नुवाल, जितेन्द्र दाधीच, सतीश तंबोली, यासिन कुरैशी आदि मौजूद थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। कार्यक्रम में कलाकार मुकेश कुमार ने कहां हम कहां तुम हुए तुम कहां गुम, आभी जा आभी जा एक बार……. याद आ रहा है तेरा प्यार……. दुनिया में और कोई, शांति ओम शांति शांति ओम शांति ओम शांति शांति की प्रस्तुति दी।

शिल्पा वर्मा ने घूमर, लैला मैं लैला ऐसी हूं लैला हर कोई चाहे मुझसे मिलना अकेला लैला ओ लैला लैला…हाय गर्मी, हाय गर्मी, हाय गर्मी, हाय गर्मी…ओ साकी साकी…काल्यों कुद पडय़ो मेला म… पीली लुगडी का…
डांस ग्रुप द्वारा तू ही मेरा मेरा मेरा…डैनी माइकल ने अपनी कॉमेडी से लोगो हंसाया गुदगुदाया…कलाकार पांडे द्वारा मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए मुन्नी के गाल गुलाबी नैन शराबी चाल नवाबी रे…।

डांस ग्रुप इन आंखों में तुम जब से हो गए गुम, सारा जहां तेरा चेहरा, प्रीत का ये रंग अब तेरे संग…मोहे रंग दो लाल, मोहे रंग दो लाल, नंद के लाल लाल, छेड़ो नही बस रंग दो लाल, मोहे रंग दो लाल… मल्हारी घूमर, जबसे पहना है मैने ये इश्क-ए-सेहरा। शिल्पा वर्मा ने हे मैं पानी लेवण चाली, मेरा बालम थानेदार चलावे जिप्सी…तेरी आख्या का यो काजल… मोरनी बागा मा बोले आधी रात मा, मोरनी बागा मा बोले आधी रात मा, छनन छन चूडियां…डैनी माइकल ने कॉमेडी के माध्यम से सभी को हंसी ठहाके लगाने पर मजबूर किया। कार्यक्रम देर रात तक चला जिसमें कलाकारो ने एक से एक उम्दा प्रस्तुति दी।