14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: स्टेट हाइवे 115 के सड़क निर्माण की मांग को लेकर किया चक्काजाम

राज्य सरकार की उदासीनता के चलते व अधिकारियों द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बावजूद स्टेट हाइवे 115 का निर्माण कार्य शुरु नहीं करवाने से नाराज बरड़ क्षेत्रवासियों ने क्षेत्रीय विधायक अशोक डोगरा के नेतृत्व में लाम्बाखोह रोड़ पर जनजाति कन्या आश्रम छात्रावास के पास चक्ïका जाम कर दिया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Apr 23, 2023

video: स्टेट हाइवे 115 के सड़क निर्माण की मांग को लेकर किया चक्काजाम
डाबी. राज्य सरकार की उदासीनता के चलते व अधिकारियों द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बावजूद स्टेट हाइवे 115 का निर्माण कार्य शुरु नहीं करवाने से नाराज बरड़ क्षेत्रवासियों ने क्षेत्रीय विधायक अशोक डोगरा के नेतृत्व में लाम्बाखोह रोड़ पर जनजाति कन्या आश्रम छात्रावास के पास चक्काजाम कर दिया। रविवार सुबह 9 बजे से लोग लाम्बाखोह रोड़ पर एकत्रित होना शुरु हो गए। लगभग 9 बजकर 30 मिनट पर विधायक अशोक डोगरा के मौके पर पहुंचते ही क्षेत्रवासियों ने सड़क पर अपने वाहन लगाकर चक्काजाम शुरू कर दिया।

इस दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सडक़ को लेकर युवाओं में आक्रोश नजर आया। जर्जर सड़क से परेशान क्षेत्रवासी तेज धूप में भी डटे रहे। सड़क चक्काजाम करने की सूचना पर सहायक अभियंता पीपीपी सार्वजनिक निर्माण विभाग कोटा मुकेश गोचर, कनिष्ठ अभियंता भैरू लाल मीणा व रेजीडेंट इन्जीनियर कन्सल्टेल्ट जय प्रकाश द्धिवेदी मौके पर पहुंचे।

30 मिनट तक चली बातचीत व समझाइश के बाद सहायक अभियंता के 25 अप्रैल को निर्माण कार्य शुरु करने के आश्वासन व थानाधिकारी धर्माराम चौधरी की मध्यस्थता के बाद लोगों द्वारा जाम हटाने पर सहमति बनी।