धान की आवक बढ़ी दाम घटे-video
रामगंजबालाजी. कुंवारती कृषि उपज मंडी में गुरुवार को धान की आवक बढ़ी, लेकिन दाम गिरने से किसानों को निराशा हाथ लगी।
जानकारी अनुसार कृषि उपज मंडी में मौसम खुलने के बाद में लगातार धान की आवक बढ़ने का सिलसिला जारी है। बुधवार को यहां पर जहां 80 हजार बोरी धान की आवक हुई थी। वहीं गुरुवार को 10 हजार बढक़र 90 हजार बोरी धान की आवक हुई। वहीं धान के दाम टूटने से किसान मायूस नजर आए।
यहां पर धान की 1718 की वैरायटी में 80 रुपए ,1509 में 80 रुपए, सुगन्धा में लगभग 150 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी रही। किसानों की माने तो बुधवार को जहां धान के दाम अच्छे मिल रहे थे, वहीं धान के दाम टूटने के बाद में किसानों को नुकसान हुआ। किसान वर्तमान में बिगड़ते मौसम के हालातो को देखते हुए किसान अब घरों के बाहर पड़ी उपज को तैयार करके मंडी में बेचने ला रहे हैं।