आक्रोशित किसानो ने मंडी गेट बंदकर जताया विरोध-video
देई. कृषि उपज मंडी मेें सोमवार को कृषि जिंसो की नीलामी नहीं होने व बरसात से किसानों का माल भीगने से कृषि किसानों ने मंडी गेट बंदकर विरोध जताया। किसानों ने बताया कि मंडी मे अव्यवस्थाओं के चलते किसानों को नुकसान उठाना पडा। बावजूद इसके मंडी में कोई जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी नहीं मिला। इससे गेट लगाकर प्रदर्शन कर रहे किसानो ने गेट को खोलकर अपनी कृषि जिंसे निकालकर बाजार में दूकानदारों को बेचा। जिससे किसानों को नुकसान उठाना पडा।
किसानों ने बताया कि मंडी मे दोपहर बारह बाद कृषि जिंसो की नीालामी शुरू हुई। तीन बजे बाद तक सिर्फ पन्द्रह से बीस ढेरों की नीलामी की गई। साढे तीन बजे बरसात होने पर किसानो की उडद, सरसों, सोयाबीन, गेहूं की कृषि जिंसे भीग गई। मंडी मे स्थायी सरकारी कर्मचारी नहीं मिलने व ठेके के कर्मचारी मिले जिनसे शिकायत करने पर उन्होने कोई ध्यान नहीं दिया।
इसके बाद आक्रोशित किसानों ने गेट बंदकर विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन फिर भी किसी के द्वारा ध्यान नहीं देने पर किसानों में मतभेद हो गया। किसानो ने गेट खोलकर मंडी मे से वापस अपनी कृषि जिंसे समेटकर ओने-पोने दामों में मजबूरी में बाजार में बेचनी पडी। किसानों ने कृषि मंडी में जिम्मेदार अधिकारी की नियुक्ति व व्यवस्थाओं में सुधार की मांग रखी।