14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: दिन दहाड़े कमरे का ताला तोडकऱ सोने के जेवरात ले गए चोर

थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव में मंगलवार को दिन दहाड़े चोरी हो गई। परिवार के सभी लोग गांव में ही रिश्तेदार की मौत हो जाने से अंतिम संस्कार में शामिल होने गए हुए थे।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 28, 2023

video: दिन दहाड़े कमरे का ताला तोडकऱ सोने के जेवरात ले गए चोर
नैनवां. थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव में मंगलवार को दिन दहाड़े चोरी हो गई। परिवार के सभी लोग गांव में ही रिश्तेदार की मौत हो जाने से अंतिम संस्कार में शामिल होने गए हुए थे। पीछे से कमरे का ताला तोडकऱ चोर बक्शे में रखे सोने के जेवर नकदी निकालकर ले गए। अंतिम संस्कार से आए कमरे का ताला टूटा मिल। वारदात सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होना बताया है।

मकान मालिक मायाराम मीणा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में लिखा कि गांव में ही रहने वाली उसकी मौसी का मंगलवार को निधन हो गया था। जिससे सुबह 9 बजे अपने मकान के कमरों के ताले लगाकर परिवार के सभी सदस्य मौसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मौसी के घर चले गए थे। अंतिम संस्कार के बाद दोपहर 12 बजे अपने मकान पर आया तो एक कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर बक्शे में रखे सोने के तीन मांदलिया व सौ रुपए की नकदी गायब मिली। थानाधिकारी सुभाषचन्द्र शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट मिली है। पुलिस ने रघुनाथपुरा जाकर चोरी की वारदात का मौका देख लिया। रिपोर्ट पर जांच की जा रही है।