16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

मीठी मनुहार से अभिभूत हुए पावणे-video

बूंदी महोत्सव के दूसरे दिन भी विविध मनोहारी कार्यक्रमों का दौर जारी रहा। सुखमहल में सुरम्य प्राकृतिक छटा के बीच देशी विदेशी पावणों की देशी व्यंजनों से मनुहार की गई।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Dec 01, 2023

मीठी मनुहार से अभिभूत हुए पावणे-video
बूंदी. बूंदी महोत्सव के दूसरे दिन भी विविध मनोहारी कार्यक्रमों का दौर जारी रहा। सुखमहल में सुरम्य प्राकृतिक छटा के बीच देशी विदेशी पावणों की देशी व्यंजनों से मनुहार की गई।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वीके जैन, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महावीर कुमार शर्मा, सहायक निदेशक धनराज मीणा, मनीष मीना, जिला रसद अधिकारी शिवजीराज जाट, सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेम शंकर सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने मेहमानों की खातिरदारी करते हुए उन्हें हाड़ौती के पसंदीदा व्यंजन कत्त बाफले से सत्कार किया।
कार्यक्रम में पावणों को साफे बांधे गए।

पर्यटकों को रोली अक्षत का टीका किया और रक्षा सूत्र बांधे। संस्कृति संस्था की ओर से शालिनी विजय एवं सहयोगी सदस्यों ने विदेशी सैलानियों का स्वागत किया। उन्हें रोली का टीका लगाकर मुंह मीठा कराया। विदेशी महिलाओं को चूडिय़ा पहनाई गई जिससे वे फूली न समाई।

विदेशी मेहमान इस मान मनुहार से बहुत अभिभूत नजर आए और इस आयोजन को सराहते रहे।कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने कच्छी घोड़ी नृत्य और अन्य नृत्य गीतों से समा बांधा। विदेशी सैलानी लोक कलाकारों के साथ थिरकते दिखे। इस अवसर पर बूंदी महोत्सव समिति सदस्य पुरूषोत्तम पारीक, के.सी.वर्मा, शालिनी विजय,अशोक शर्मा तलवास, दिनेश विजयवर्गीय आदि मौजूद रहे।