आग से आठ ट्रॉली चारा जला-video
सुवासा. तालेड़ा उपखंड के सुवासा गांव में राजेश मेघवाल के घर पर लगी आग से 8 ट्रॉली चारा चलकर राख हो गया। दमकल पहुंचने के पहले ही ग्राम वासियों के सहयोग से 1 घंटे से अधिक समय की मेहनत के बाद आग पर पर काबू पाया गया।
जानकारी अनुसार 11 बजे के आसपास सुवासा गांव निवासी राजेश मेघवाल के घर पर लोगों को धुआं नजर आया देखते ही देखते कुछ ही समय पर चारे के ढेर पर आग की लपटें नजर आने लगी और आग बढ़ गई हो हल्ला होते ही मकान के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। जिसके जो हाथ लगा बर्तन में पानी भरकर लोग आग बुझाने पहुंच गए तुरंत आसपास के घरों में मोटर चालू कर आग बुझाता नजर आया। ग्रामीणों की 1 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक दमकल पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी। आग लगने की सूचना तालेड़ा उपखंड अधिकारी एचडी सिंह को दी उपखंड अधिकारी के निर्देश पर केशवरायपाटन से दमकल मौके पर पहुंची तब तक ग्रामवासियों ने काबू पा लिया था।
उसके बाद सुवासा पटवारी बाबूलाल मीणा, बड़दा पटवारी देवेंद्र मालव, लाडपुर पटवारी उमेश गौतम, तालेड़ा तहसीलदार रवि शर्मा मौके पर पहुंचे तब तक आग बुझ चुकी थी तहसीलदार के निर्देश पर पटवारी ने मौका रिपोर्ट तैयार की पटवारी बाबूलाल मीणा ने बताया आग लगने से आठ ट्रॉली चारा जला है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है मामले को उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है सरपंच प्रियंका पुरी ने प्रशासन से किसान राजेश मेघवाल को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।