
कार्तिक मेला 26 से, व्यापारियों ने दुकानें लगाना शुरू किया
कार्तिक मेला 26 से, व्यापारियों ने दुकानें लगाना शुरू किया
केशवरायपाटन. चंबल नदी किनारे आयोजित 15 अगस्त दिवसीय कार्तिक मेले में व्यापारी आने लग गए हैं। नगर पालिका की ओर से मेले की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चंबल नदी किनारे व्यापारियों के लिए दुकान बनाई जा रही है। केशव रंग मंच पर 26 नवंबर को कार्तिक मेले का शुभारंभ वृंदावन की प्रसिद्ध रासलीला के कलाकार भगवान श्री कृष्ण की रासलीला का मंचन के साथ करेंगे। 10 दिसंबर तक चलने वाले कार्तिक मेले में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यह होंगे कार्यक्रम
चंबल नदी किनारे आयोजित 15 दिवस के कार्य कार्तिक मेले में होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया है। मेले का उद्घाटन 26 नवंबर को रासलीला के मंचन के साथ होगा। यहां पर 1 दिसंबर तक रासलीला आयोजित की जाएगा। 2 दिसंबर को बूंदी उत्सव के कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। तीन और चार को विभिन्न स्कूलों के बच्चों की रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पांच दिसंबर को भजन संध्या, 6 दिसंबर को देशभक्ति कार्यक्रम, 7 दिसंबर को राजस्थानी लोक नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, 8 दिसंबर को बच्चों का कार्यक्रम, 9 दिसंबर को हास्य कार्यक्रम व 10 दिसंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ मेले का समापन किया जाएगा। यह कार्यक्रमों में चुनाव आचार संहिता लागू होने पर प्रशासन की समिति ने तय किए हैं। इनमें अनियमितता सामने आने के बाद कार्यक्रमों में की जांच करवाने के लिए संवेदकों ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत की है।
अस्थाई दुकानें लगी
चंबल नदी किनारे कार्तिक मेला परिसर सज कर तैयार हैं। यहां कोटा बूंदी, बारां व हाड़ौती के विभिन्न शहरों से व्यापारी दुकानें लेकर पहुंच रहे हैं। व्यापारी अपने-अपने दुकानों पर सामान सजाने लग गए हैं। चंबल नदी के किनारे बने बाजारों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नाव घाट से लेकर केशव घाट तक अस्थाई दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर झूले वाले पहुंच चुके हैं। लोग दुकानों में समान सजा रहे हैं।
Published on:
24 Nov 2023 06:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
