16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

देशी कट्टा व 2 जिन्दा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार-video

नैनवां थाना पुलिस टीम ने गुरुवार देर रात को गश्त के दौरान एनएच 148 डी पर टोंक जिले के भाणोली गांव निवासी सोभाग से देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस जब्त किए है।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 22, 2023

देशी कट्टा व 2 जिन्दा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार-video
नैनवां. नैनवां थाना पुलिस टीम ने गुरुवार देर रात को गश्त के दौरान एनएच 148 डी पर टोंक जिले के भाणोली गांव निवासी सोभाग से देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस जब्त किए है।

नैनवां थानाधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात को हाइवे पर पुलिस टीम के साथ गश्त कर थे तो उसी समय चेनपुरिया रोड की तरफ आ रहा आरोपी युवक पुलिस को देखकर भागने लगा तो आरोपी संदिग्ध लगा तो पुलिस कर्मियों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा।

तलाशी में आरोपी के पास से एक अवैध देशी कट्टा व पेन्ट की जेब में दो जिन्दा कारतूस मिले। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट मे मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी देशी कट्टा व कारतूस कहां से खरीदकर लाया। इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस टीम में यह शामिल
आरोपी को दबोचने वाली टीम में थानाधिकारी के अलावा सिपाही राजेशकुमार, महावीर, रामेश्वर व बजरंगलाल शामिल थे।