14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार-video

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सथूर के निकट एनएच 52 किनारे नटावा रोड़ पर स्थित एक होटल पर खड़ी कार का लोक तोडऩे के मामले में हुए झगड़े में एक जने पर जानलेवा हमला कर गंभीर घायल करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 08, 2023

जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार-video
हिण्डोली. थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सथूर के निकट एनएच 52 किनारे नटावा रोड़ पर स्थित एक होटल पर खड़ी कार का लोक तोडऩे के मामले में हुए झगड़े में एक जने पर जानलेवा हमला कर गंभीर घायल करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया कि 4 सितंबर को तालाब गांव निवासी गुलजार व कोटा निवासी मंसूर दोनों गुलजार के बेटे को छोडऩे के लिए जयपुर जाते समय कार को होटल के पास खड़ा कर गए थे। देर रात वापस लौटते समय कार लेने होटल पहुंचे। उसी दौरान कार का कुछ युवक लोक तोडऩे का प्रयास कर रहे थे। जिस पर उन्हें टोका तो आपस में झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के बाद हाथापाई की स्थिति आ गई।

मौका देखकर मंसूर वहां से तालाब गांव की ओर चला गया। लेकिन गुलजार अकेला रह गया। आरोपियों ने उसे घेरकर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका उपचार जयपुर के चिकित्सालय में जारी हैं। जहां पर घायल स्थिति गम्भीर बनी हुई है। मीणा ने बताया कि गुलजार पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी नटावा निवासी जगदीश मीणा, पृथ्वीराज मीणा व मुकेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है।