video: महंगाई राहत कैंप में उमड़े ग्रामीण, नेगढ में गीत गाती पहुंची महिलाएं
हिण्डोली. क्षेत्र के ग्राम पंचायत ठीकरदा एवं नेगढ में आयोजित महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग शिविर में सोमवार को ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। नेगढ में महिलाएं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 10 योजनाओं में दिए गए लाभ पर खुशी के गीत गाती हुई शिविर में पहुंची एवं उन्हें गारंटी कार्ड मिलने के साथ ही तालियां बजाते हुए वापस घरों को लौटी। यहां पर कुछ देर के लिए माहौल उत्सव जैसा हो गया।
क्षेत्र के अंतिम छोर की ग्राम पंचायत नेगढ में सुबह से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। पंचायत क्षेत्र के दूरदराज से महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीत गाती हुई शिविर स्थल तक पहुंची। जहां पर शिविर में कतारबद्ध होकर राज्य सरकार से मिलने वाले लाभ योजनाओं का रजिस्ट्रेशन करवाकर हाथों-हाथ गारंटी कार्ड प्राप्त किया। यहां पर 22 नामांतरण, 167 शुद्धिकरण, 3 बंटवारे सहित कई किसानों के कार्य किए गए। इस दौरान नगर सरपंच नरेंद्र सिंह सजला, नायब तहसीलदार पवन मूंदड़ा, लोकेश कुमार, रामप्रसाद मीणा, मनीष महावर आदि मौजूद रहे।
वही ग्राम पंचायत ठीकरदा में नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह हाडा ने बताया कि राजस्व विभाग में नामांतरण 20, खाता शुद्धीकरण 45, बटवारा 4, सीमा ज्ञान 4, रास्ता प्रकरण 2 पंचायत राज से जन्म 2, मृत्यु 2, जॉब कार्ड 2, आयुर्वेद 114 रोगियों को लाभ, 125 को परामर्श पशुपालन विभाग टीकाकरण 120, कृषि विभाग तारबंदी 2, पाइपलाइन 1, राज किसान एप 48, चिकित्सा विभाग चिरंजीवी 90, ओपीडी 220, टीकाकरण 05, लेब टेस्ट 75 राजीव गांधी युवा मित्रो द्वारा कैम्प में आने वाले ग्रामीणों को राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी। उपखंड अधिकारी राहुल मल्होत्रा ने बताया कि हिण्डोली पंचायत समिति क्षेत्र में महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग शिविर में ग्रामीणों को लाभार्थियों के काम हो रहा है।