13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: जिला कलक्टर ने देखे ट्रोमा वार्ड में मरीज, दिया परामर्श

डॉक्टर्स की हड़ताल के दौरान बूंदी कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने बुधवार को जिला अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में मरीजों को देखा।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 29, 2023

video: जिला कलक्टर ने देखे ट्रोमा वार्ड में मरीज, दिया परामर्श
मुख्यमंत्री ने की तारीफ
बूंदी. डॉक्टर्स की हड़ताल के दौरान बूंदी कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने बुधवार को जिला अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में मरीजों को देखा। लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए कलक्टर ने मरीज से बुखार या अन्य समस्या के बारे में पूछ कर परामर्श लिखा।

कलक्टर ने यहां एक घंटे में पांच दर्जन से अधिक मरीजों को परामर्श दिया। वहीं कुछ मरीजों का ब्लड शुगर की भी जांच की। वहीं जिला कलक्टर से मरीजों एवं उनके साथ आए परिजनों को मास्क लगाए जाने के बारे में भी कहा। उल्लेखनीय है कि बूंदी जिला कलक्टर एमबीबीएस डिग्री धारक है।

वहीं जिला कलक्टर रविंद्र गोस्वामी द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को परामर्श दिए जाने के मामले में सीएम ने गोस्वामी तारीफ की है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा ऐसे ही सेवाभाव व समर्पण से चिरंजीवी हो रहा है राजस्थान। डॉक्टर रविंद्र गोस्वामी आपका यह जज्बा प्रशंसनीय।