14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

तालेड़ा में पांच दिवसीय तेजाजी मेला का शुभारंभ-video

श्रीवीर तेजाजी के पांच दिवसीय मेले का शुक्रवार को शोभायात्रा के दौरान मुख्य अथितियों तालेड़ा के पुलिस उपाधीक्षक महावीर शर्मा व थाना अधिकारी दिग्विजय सिंह तथा कमलेश चांदना की अध्यक्षता में फीता काट कर शुभारम्भ किया गया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 29, 2023

तालेड़ा में पांच दिवसीय तेजाजी मेला का शुभारंभ-video
तालेड़ा. श्रीवीर तेजाजी के पांच दिवसीय मेले का शुक्रवार को शोभायात्रा के दौरान मुख्य अथितियों तालेड़ा के पुलिस उपाधीक्षक महावीर शर्मा व थाना अधिकारी दिग्विजय सिंह तथा कमलेश चांदना की अध्यक्षता में फीता काट कर शुभारम्भ किया गया।

तेजाजी की शोभायात्रा परम्परा के अनुसार चम्बल रेस्ट हाउस के सामने रामेश्वर शिव मंदिर पर मेला समिति के सदस्य पहुंचे, जहां पर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद महाआरती का आयोजन किया गया। मन्त्रोंच्चारण के साथ शिव विमान को कंधों पर उठाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। देव विमान को सभी धर्मों के लोगों ने अपने कंधों पर उठाया गया। तेजाजी के जयकारों से कस्बा गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए तेजाजी के थानक तक पहुंची। जहां अथितियों ने फीता काट कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।

मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की
शोभायात्रा में विद्यालयों के बालक, बालिकाओं द्वारा देशभक्ति, शौर्य व वीरता को दर्शाने वाली तथा विभिन्न मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया। कस्बे में जगह-जगह स्वागत द्वार पर पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा की अगवानी की गई।

मकानों की छतों पर दर्शक।
शोभायात्रा में तालेड़ा बजरंग व्यायाम शाला के संचालक अंकित शृंगी के नेतृत्व में बजरंग व्यायामशाला के द्वारा हैरत अंगेज करतब दिखाए गए। अखाड़े के प्रदर्शन को देख दर्शक रोमांचित हो उठे। इस दौरान मुख्य बाजार में भीड़ जमा रही।